Tuesday, June 16

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 की शुरुआत हो चुकी हैं। पहले मैच में लाहौर कलंदर्स ने हैदराबाद किंग्समैन को हराकर सीजन की धमाकेदार शरूआत की।

सीजन का चौथा मुकाबला मुल्तान सुल्तांस और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच खेला जायेगा। तो चलिए जानते हैं कि इस मुकाबले में कौन सी टीम बाजी मार सकती हैं।

इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम मुल्तान सुल्तांस: दोनों टीमों की हालिया फॉर्म

इस्लामाबाद यूनाइटेड: इस्लामाबाद यूनाइटेड की हालिया फॉर्म अच्छी हैं। उन्होंने अपने पिछले 5 में से 3 में जीत और 2 में हार का सामना करना पड़ा हैं।

लास्ट 5 मैच: L. L. W. W. W

मुल्तान सुल्तांस: मुल्तान सुल्तांस की टीम की भी हालिया फॉर्म ठीक ही हैं। उन्होंने अपने पिछले 5 में से 4 में जीत और 1 में हार का सामना करना पड़ा हैं।

लास्ट 5 मैच: W . L. W. W. W

क्या कहता है इस ग्राउंड का इतिहास? टॉस के अनुसार रिजल्ट

इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाना है। अगर इस ग्राउंड पर कंडीशन की बात की जाये तो यहाँ पर बैटिंग के लिए अच्छी पिच देखने को मिलती है, जिसमें बहुत रन बनते हैं। इस ग्राउंड पर जैसे जैसे मैच प्रोग्रेस करता है तो कटर्स और स्लोवेर्स बॉल्स को थोड़ी मदद मिलती हैं। वो पिच में होल्ड करती हैं जिससे उनको हिट करना मुश्किल हो जाता हैं।

गद्दाफी स्टेडियम में अब तक 55 मैच खेले गए हैं, जिसमें 29 बार पहले खेलने वाली और 26 मुकाबलों में बाद में खेलने वाली टीम ने जीत दर्ज की है। इस ग्राउंड में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने वाली टीम ने ज्यादा मैच जीते हैं।

टोटल मैच– 55

टोटल चेज़ करने वाली टीम की जीत- 26

टोटल डिफेंड करने वाली टीम की जीत- 29

1st इनिंग एवरेज स्कोर- 177

2nd इनिंग एवरेज स्कोर- 153

हाईएस्ट स्कोर: 245-3 क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस

लोएस्ट स्कोर: 76-10 मुल्तान सुल्तांस बनाम लाहौर कलंदर्स

हाईएस्ट टोटल चेज़: 204-4 लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स

लोएस्ट टोटल डिफेंडेड: 182-7 मुल्तान सुल्तांस बनाम पेशावर जाल्मी

कैसा है गद्दाफी स्टेडियम में दोनों टीमों का ट्रैक रिकॉर्ड

इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम ने गद्दाफी स्टेडियम पर अब तक 20 मैच खेले हैं जिसमें 6 में जीत और 14 में हार का सामना करना पड़ा हैं।

मैच– 21

जीत– 6

हार- 14

नो रिजल्ट- 0

मुल्तान सुल्तांस की टीम का इस ग्राउंड पर रिकॉर्ड कुछ ख़ास नहीं हैं। उन्होंने यहाँ पर 17 मैच खेले हैं जिसमें 8 में जीत और 9 में हार का सामना करना पड़ा हैं।

मैच– 17

जीत– 8

हार- 9

नो रिजल्ट- 0

गद्दाफी स्टेडियम में किसके अनुकूल हैं पिच?

गदाफी स्टेडियम की पिच तेज गेंदबाजों के अनुकूल हैं। यहाँ पर पिछले 10 मुकाबलों में स्पिनर्स के मुकाबले तेज गेंदबाज ज्यादा विकेट चटकाते हैं।

तेज गेंदबाज– 79 विकेट (65%)

स्पिनर्स– 45 विकेट (35%)

इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम मुल्तान सुल्तांस: वेदर रिपोर्ट

तापमान– 31.4˚C

ह्यूमिडिटी– 35%

बारिश के चांस– 1%

कौन जीत सकता है यह मैच?

इस मैच में टॉस का महत्व रहेगा लेकिन उससे ही गेम डिसाइड नहीं होगा। जो भी टीम टॉस जीतेगी, वो पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी। क्योंकि पहले बल्लेबाजी करते समय और चेस करते समय टीमों ने लगभग बराबर ही मैच जीते हैं।

गद्दाफी स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के मैच जीतने के चांस 53% हैं जबकि गेंदबाजी करते हुए मुकाबला जीतने के चांस 47% हैं।

बैटिंग फर्स्ट जीत– 53%

बैटिंग सेकंड जीत– 47%

दोनों टीमों के पास काफी अच्छी स्क्वाड है, इसलिए अच्छा मैच देखने को मिल सकता है। लेकिन मुल्तान सुल्तांस की टीम स्क्वाड काफी बैलेंस्ड हैं। उनके पास इंटरनेशनल और डोमेस्टिक मैच विनर्स की भरमार हैं।

रावलपिंडी के पास बहुत बड़े नाम नहीं है और इंटरनेशनल प्लेयर्स की फॉर्म भी एक कंसर्न हैं। इसलिए मुल्तान सुल्तांस के मैच जीतने के चांस ज्यादा हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version