Thursday, March 19

Google News Sports Digest Hindi

Mumbai Indians, IPL 2025: आगामी आईपीएल 2025 के सीजन की शुरुआत होने में अब एक महीने से भी कम समय बचा हुआ है। इस सीजन के लिए मुंबई इंडियंस के फैंस आसानी से घर बैठे अपनी टिकट बुक कर सकते हैं। इस बार 22 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन की शुरुआत होने वाली है।

Mumbai Indians
Mumbai Indians

इसका सभी क्रिकेट फैंस को बड़ी बेसबरी से इंतजार है। इसके लिए शेड्यूल के आने के बाद से ही फैंस टिकट आने की बाट में हैं कि कब टिकट अवेलेबल हो और वह इसकी बुकिंग कर सकें। इसके लिए मुंबई इंडियंस की टीम ने अपने फैंस के लिए अपडेट जारी करते हुए ये बता दिया है कि वह कब, कितने बजे और किस प्लेटफॉर्म से टिकटों को बुक कर सकते हैं।

कितनी तारीख से मिलेंगी मुंबई मैचों की टिकट :-

मुंबई इंडियंस की टीम के लिए पिछला सीजन बेहद निराशाजनक रहा था। लेकिन इस बार अब यह नया सीजन है और यह टीम इस बार अपनी 6वीं ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान पर उतरना चाहेगी। इस बीच बीते गुरुवार की रात मुंबई इंडियंस ने टिकटों को लेकर अपडेट दिया और बताया कि टिकट कब जारी हो रही हैं।

Mumbai Indians
Mumbai Indians

इसके लिए मुंबई इंडियंस ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार बताया कि 3 मार्च शाम 4 बजे से टिकट केवल गोल्ड, सिल्वर और जूनियर मेंबर्स के लिए अवेलेवल होंगी। इसके बाद फिर आप 4 मार्च शाम 6 बजे से ब्लू मेंबर्स टिकट बुक कर सकेंगे। जबकि इसके बाद 6 मार्च से सभी के लिए मुंबई इंडियंस के मैच की टिकट उपलब्ध होंगी। हम आपको यहां पर बता देना चाहते हैं कि ये टिकट सिर्फ मुंबई के होम मैचों की होंगी।

मुंबई के फैंस कहां से बुक कर सकते हैं टिकट :-

Mumbai Indians
Mumbai Indians

इस बीच मुंबई इंडियंस ने खुद इस बात की जानकारी दी है कि सभी फैंस आसानी से घर बैठे आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के होम मैचों की टिकट बुक कर सकते हैं। उन सभी को इसके लिए बस उन्हें बुक माई शो पर जाना होगा। क्यूंकि मुंबई की टिकट इसी ऑनलाइन प्लेटफऑर्म पर मिलने वाली हैं।

मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड :-

जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, नमन धीर, रॉबिन मिंज, कर्ण शर्मा, रयान रिकेल्टन, दीपक चाहर, अल्लाह गजांफर, विल जैक्स, अश्विनी कुमार, मिशेल सेंटनर, रीस टॉपले, कृष्णन श्रीजीत , राज अंगद बावा, सत्यनारायण राजू, बेवॉन जैकब्स, अर्जुन तेंदुलकर.

ऐसा है मुंबई इंडियंस का शेड्यूल :-

23 मार्च – मुंबई इंडियंस VS चेन्नई सुपर किंग्स

29 मार्च- मुंबई इंडियंस VS गुजरात टाइंट्स

31 मार्च- मुंबई इंडियंस VS कोलकाता नाइट राइडर्स

4 अप्रैल – मुंबई इंडियंस VS लखनऊ सुपर जायंट्स

7 अप्रैल – मुंबई इंडियंस VS आरसीबी

13 अप्रैल- मुंबई इंडियंस VS दिल्ली कैपिटल्स

17 अप्रैल – मुंबई इंडियंस VS सनराइजर्स हैदराबाद

20 अप्रैल – मुंबई इंडियंस VS चेन्नई सुपर किंग्स

23 अप्रैल- मुंबई इंडियंस VS सनराइजर्स हैदराबाद

27 अप्रैल – मुंबई इंडियंस VS लखनऊ सुपरजायंट्स

01 मई- मुंबई इंडियंस VS राजस्थान रॉयल्स

06 मई – मुंबई इंडियंस VS गुजरात टाइंट्स

11 मई- मुंबई इंडियंस VS पंजाब किंग्स

15 मई – मुंबई इंडियंस VS दिल्ली कैपिटल्स

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version