Thursday, June 11

Google News Sports Digest Hindi

Mumbai Indians: आईपीएल 2025 के सीजन से पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन से 7 साल पुराना अपना रिस्ता तोड़ लिया था। क्यूंकि यह टीम अब ऑक्शन में भी उनके लिए नहीं गई। इस बार आईपीएल 2025 के लिए जब खिलाड़ियों की रिटेंशन लिस्ट 31 अक्टूबर को आई थी तो मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की सूची में टीम के पुराने खिलाड़ी ईशान किशन का नाम नहीं था।

mumbai indians
image source via getty images

जबकि किशन पिछले 7 साल से टीम के साथ जुड़े थे। वहीं इस मौजूदा समय में वह देश के श्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाजों में से एक हैं। तभी तो इस बार उनका नाम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की रिटेंशन लिस्ट में न होना सभी के लिए हैरानी भरा था। तभी तो अब इस टीम ने ईशान से 7 साल पुराना नाता एक ऐसे खिलाड़ी के लिए तोड़ा है जो सिर्फ 22 साल का है। इसके अलावा उसको अभी न तो आईपीएल खेलने का और न ही घरेलू स्तर की क्रिकेट का ज्यादा अनुभव है।

रॉबिन मिंज के लिए Mumbai Indians ने लगाई बोली :-

इस बार मेगा नीलामी में मुंबई इंडियंस ईशान किशन के लिए न जाकर झारखंड के 22 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन मिंज के लिए बोली लगाई। इस बार मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम ने इस खिलाड़ी को 75 लाख में खरीदा है। इसके अलावा आईपीएल में बिकने वाले रॉबिन पहले आदिवासी खिलाड़ी हैं।

Ishan Kishan
image source via getty images

इस बार रॉबिन मिंज को खरीदने की खुशी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के मालिक आकाश अंबानी के चेहरे पर साफ दिखाई दे रही थी। क्यूंकि उन्होंने अपनी प्रेस कांफ्रेंस में भी कहा है कि, हम लंबे समय से रॉबिन पर नजर बनाए हुए थे। वहीं पिछले सीजन में भी हमने उनको खरीदने की कोशिश की थी। लेकिन उनको खरीद नहीं सके थे। वहीं हमें इस बार यह खुशी है कि हमने (Mumbai Indians) उनको खरीद कर अपने साथ जोड़ लिया है।

पिछले सीजन भी मिला था कांट्रेक्ट :-

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि रॉबिन मिंज ऑक्शन में बिके हैं। इससे पहले वह साल 2024 के आईपीएल ऑक्शन में भी बिके थे। तब उनको गुजरात टायटंस ने 3.6 करोड़ में खरीदा था। लेकिन तब सीजन शुरु होने से पहले ही उनका एक्सिडेंट हो गया था। जिसके चलते हुए वह उस सीजन नहीं खेल पाए थे।

छोटा सा क्रिकेट करियर :-

रॉबिन मिंज झारखंड की स्थानिय प्रतियोगिताओं में खेलते हैं। इसके अलावा यह खिलाड़ी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए भी जाने जाते है। तभी तो इस बल्लेबाज को झारखंड का गेल भी कहा जाता है। इसके अलावा उन्होंने अभी तक 6 टी 20 मैचों की 5 पारियों में 2 बार नाबाद रहते हुए 56 रन बनाए हैं।

Robin Minj
image source via getty images

वहीं इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 36 रन रहा है। इसके अलावा इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 215 से उपर का है। जो इस टी 20 के खेल में काफी ज्यादा है। तभी तो अब इस आगामी आईपीएल सीजन में सभी की नजरें उनके प्रदर्शन पर लगी हुई है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version