Wednesday, June 17

IPL में मुंबई इंडियंस बनाम मुंबई इंडियंस हेड टू हेड रिकॉर्ड में मुंबई को मामूली बढ़त हासिल है।

मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) आईपीएल इतिहास की दो सबसे सफल और चर्चित टीमें हैं। दोनों ने अब तक पांच-पांच बार खिताब जीते हैं और कई बार फाइनल में आमने-सामने आ चुकी हैं। जब भी ये दोनों टीमें भिड़ती हैं, तो मुकाबले का स्तर काफी ऊंचा होता है और इसे लीग की सबसे बड़ी राइवलरी भी माना जाता है।

मुंबई इंडियंस के पास हमेशा ही बड़े खिलाड़ियों की भरमार रही है और वह बड़े मैचों में दबाव झेलकर जीत निकालने वाली टीम है। दूसरी ओर, अनुभवी खिलाड़ियों का इस्तेमाल करने के लिए जानी जाती रही है, लेकिन पिछले दो सीजन से उन्होंने युवा खिलाड़ियों पर ज्यादा निवेश किया है। दोनों टीमों के पास मैच विनर खिलाड़ियों की भरमार रही है, इसलिए इनका हर मुकाबला फैंस के लिए खास बन जाता है।

IPL में MI vs CSK हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अब तक कुल 39 मैच खेले गए हैं। इनमें मुंबई इंडियंस ने 21 मुकाबले जीते हैं, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स को 18 मैचों में जीत मिली है।

  • कुल मैच: 39
  • मुंबई इंडियंस जीता: 21
  • चेन्नई सुपर किंग्स जीता: 18

MI vs CSK मुकाबलों में सबसे ज्यादा और सबसे कम टोटल

मुंबई इंडियंस का CSK के खिलाफ सबसे बड़ा टोटल: 219 रन

CSK का मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे बड़ा टोटल: 218 रन

MI का चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सबसे कम टोटल: 103 रन

चेन्नई सुपर किंग्स का MI के खिलाफ सबसे कम टोटल: 79 रन

MI vs CSK मैचों में टॉस का रिकॉर्ड

  • मुंबई इंडियंस ने CSK के खिलाफ अब तक 20 बार टॉस जीता है
  • चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अब तक 19 बार टॉस जीता है

MI vs CSK मुकाबलों में टॉस जीतकर लिए गए फैसले और नतीजे

  • CSK ने 6 बार टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और 4 मैच जीते
  • MI ने 8 बार टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और 5 मैच जीते
  • CSK ने 13 बार टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और 8 मैच जीते
  • MI ने 12 बार टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और 9 मैच जीते
  • CSK ने टॉस जीतकर कुल 12 मैच जीते
  • MI ने टॉस जीतकर कुल 14 मैच जीते

MI vs CSK मुकाबलों में औसत स्कोर और औसत विकेट

मुंबई इंडियंस का CSK के खिलाफ औसत स्कोर: 158.18 रन

CSK का मुंबई इंडियंस के खिलाफ औसत स्कोर: 156.15 रन

मुंबई इंडियंस का CSK के खिलाफ औसत विकेट: 5.97

CSK का मुंबई इंडियंस के खिलाफ औसत विकेट: 6.1

MI vs CSK हेड टू हेड में किस टीम का पलड़ा भारी

अगर चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो मुंबई इंडियंस को हल्की बढ़त जरूर हासिल है। उन्होंने ज्यादा मुकाबले जीते हैं, लेकिन अंतर बहुत बड़ा नहीं है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने भी कई अहम मौकों पर मुंबई को कड़ी टक्कर दी है। यही वजह है कि जब भी MI और CSK आमने-सामने होते हैं, तो मुकाबला बेहद रोमांचक होता है और नतीजा आखिरी ओवर तक जा सकता है।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version