Saturday, June 20

IPL 2025, DC vs LSG Match: आईपीएल 2025 में बीते 24 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच खेला गया था। वहीं इस मैच के दौरान एक “मिस्ट्री वुमन” की तस्वीरें काफी वायरल हुई थी। लेकिन अब उनकी पहचान हो चुकी है। इस बार आईपीएल का यह 18वां सीजन खेला जा रहा है। तभी तो आईपीएल के 18वें संस्करण में मिस्ट्री गर्ल्स के वायरल होने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।

इसका एक नजारा दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच में भी देखा गया। इस मैच में एक “मिस्ट्री वुमन” की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं थी। फिर क्या था, इसके बाद वहां पर मौजूद सभी फैंस के बीच उनकी पहचान जानने को लेकर होड़ मच गई। यह लड़की एक मशहूर क्रिकेटर की पत्नी हैं। क्यूंकि बीते दिन वह अपने पति को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में आई हुई थी।

मिस्ट्री वुमन की हुई पहचान :-

हम आप सभी को यहां पर बता देना चाहते हैं कि दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच में वायरल हुई “मिस्ट्री वुमन” का नाम मिताली ठाकुर है। यह और कोई नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेटर शार्दुल ठाकुर की पत्नी हैं।

mitali thakur
mitali thakur

तभी तो वह आईपीएल 2025 के चौथे मैच में विशाखापट्टनम स्टेडियम में दिखाई दी थी। वह लखनऊ की टीम में शामिल अपने पति शार्दुल की हौसला अफजाई करने के लिए वहां पहुंची हुई थीं। वहीं इस मैच के दौरान उनकी तस्वीरें व वीडियो जमकर वायरल हुई थी।

शार्दुल ठाकुर ने किया था शानदार प्रदर्शन :-

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इस मैच में शार्दुल ठाकुर ने काफी शानदार गेंदबाजी की थी। क्यूंकि लखनऊ सुपर जायंट्स के इस गेंदबाज ने पारी के पहले ही ओवर में दो विकेट ले लिए थे। तब उन्होंने पहले जैक फ्रेजर मैकगर्क और फिर अभिषेक पोरेल को अपनी घातक गेंदों का शिकार बनाया।

Shardul Thakur
Shardul Thakur

इस मैच में किए अपने दो ओवर के स्पेल में शार्दुल ने 19 रन देकर 2 विकेट लिए थे। लेकिन इसके बाद लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने उनसे पूरे ओवर नहीं करवाए। इसके चलते हुए ही लखनऊ की टीम को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा था।

रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में आए हैं शार्दुल :-

पिछले साल हुए आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में शार्दुल ठाकुर अनसोल्ड रहे थे। तब उस समय उनपर एक भी फ्रेंचाइजी ने बोली नहीं लगाई थी। इसके बाद इस स्टार ऑलराउंडर ने रिप्लेसमेंट के तौर पर आईपीएल 2025 में एंट्री मारी है।

Shardul Thakur
Shardul Thakur

क्यूंकि इस बार लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने उनको अपने चोटिल गेंदबाज मोहसिन खान की जगह साइन किया है। इससे पहले पिछले आईपीएल सीजन में वह चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा रहे हैं। लेकिन आईपीएल के 18वें सीजन से पहले मुंबई के इस खिलाड़ी को सीएसके ने रिलीज कर दिया था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version