Thursday, March 19

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन एलिस IPL 2026 से बाहर हो गए हैं।

आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज नाथन एलिस (Nathan Ellis) चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, जिससे टीम की गेंदबाजी कॉम्बिनेशन पर असर पड़ सकता है।

बता दें कि, CSK ने ऑक्शन से पहले ऑस्ट्रेलिया के इस तेज गेंदबाज को 2 करोड़ रुपये में रिटेन किया था और इस सीजन फ्रेंचाइजी को उनसे बड़ी उम्मीदें भी थीं।

हैमस्ट्रिंग इंजरी बनी नाथन एलिस के आईपीएल 2026 से बाहर होने की वजह

CSK के सीईओ काशी विश्वनाथन ने पुष्टि की है कि नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते IPL 2026 में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। उन्होंने इसे टीम के लिए बड़ा झटका बताया और कहा कि एलिस डेथ ओवर्स में बेहद अहम भूमिका निभाते थे, इसलिए उनकी कमी टीम को महसूस होगी।

काशी विश्वनाथन ने स्पोर्टस्टार से बातचीत करते हुए कहा, “यह हमारे लिए बड़ा झटका है। एलिस एक अहम गेंदबाज हैं, खासकर डेथ ओवरों में। हम उनके रिप्लेसमेंट की तलाश रहे हैं।”

बॉलिंग यूनिट पर पड़ेगा असर

इस सीजन में एलिस को ज्यादा मौके मिलने की उम्मीद थी, क्योंकि टीम में कई बदलाव हुए हैं। वह खलील अहमद और मैट हेनरी के साथ मिलकर फास्ट बॉलिंग अटैक की अगुवाई कर सकते थे।

एलिस अपनी सटीक यॉर्कर और डेथ ओवर गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं, ऐसे में उनका बाहर होना CSK के प्लान को प्रभावित कर सकता है।

रिप्लेसमेंट की तलाश में CSK

CSK मैनेजमेंट अब एलिस के रिप्लेसमेंट की तलाश में जुट गया है। टीम ऐसे गेंदबाज को शामिल करना चाहती है जो डेथ ओवर्स में प्रभावी साबित हो सके। आने वाले दिनों में CSK किसी नए खिलाड़ी का ऐलान कर सकती है, जो एलिस की कमी को पूरा करने की कोशिश करेगा।

आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है और इससे ठीक पहले यह खबर CSK के लिए चिंता बढ़ाने वाली है। अब यह देखना होगा कि टीम इस बड़े झटके से कैसे उबरती है और नए सीजन में अपने कॉम्बिनेशन को कैसे संतुलित करती है।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version