Thursday, March 5

IPL 2025: इस समय आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की समाप्ति हो चुकी है। इसको भारतीय टीम ने जीता था। इसके बाद अब इस समय दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजरें इंडियन प्रीमियर लीग के 18 वें सीजन पर लगी हुई हैं। इस आईपीएल सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने वाली है। वहीं इस सीजन की चैंपियन कौन सी टीम रहने वाली है। इस पर एक दिग्गज क्रिकेटर ने बड़ी भविष्यवाणी की है।

इस समय इंटरनेशनल क्रिकेट 2025 का सबसे बड़ा आईसीसी इवेंट चैंपियंस ट्रॉफी का समापन हो चुका है। इसके फाइनल में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड की टीम को हराया था। तभी तो अब दुनियाभर के क्रिकेट फैंस को दुनिया की सबसे बड़ी लीग आईपीएल का बड़ी बेसब्री से इंतजार है।

mumbai and channai team
mumbai and channai team

इस बार आईपीएल के 18 वें सीजन (IPL 2025) की शुरूआत 22 मार्च से होने वाली है। इसके लिए सभी 10 टीमें अब इस ख़िताब को जीतने के लिए अपने-अपने कैंप में कड़ी मेहनत कर रही हैं। वहीं इसी बीच अब दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने आईपीएल 2025 के सीजन के विजेता की भविष्यवाणी भी कर दी है।

यह टीम बन सकती है चैंपियन :-

ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने अपने यूट्यूब चैनल पर आईपीएल 2025 के सीजन की विजेता टीम की भविष्यवाणी भी कर दी है। इस बीच उन्होंने यहां पर खुद आकर कहा है कि, “अब मुझे लगता है कि मुंबई इंडियंस आईपीएल का अगला खिताब जीत सकती है।

Brett Lee
Brett Lee

इस समय यह टीम बेहद संतुलित नजर आ रही है। तभी तो अगर इस बार यह टीम अपनी पूर्ण क्षमता का इस्तेमाल कर सकी तो चैंपियन बन सकती है। इससे पहले हम आपको यहां पर बता देना चाहते है। लेकिन पिछले 2 साल से इस टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। उस सीजन में यह टीम 10वें स्थान पर रही थी।”

ली ने दिया गुरुमंत्र :-

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ब्रेट ली ने केवल मुंबई इंडियंस को विजेता ही नहीं बताया है। जबकि इस टीम के लिए उन्होंने गुरुमंत्र भी दिया है। इसके आगे उन्होंने कहा है कि, “हमने कई बार देखा है कि मुंबई सीजन के शुरुआती कुछ मैच हार जाती है।

csk team
csk team

इसके बाद यह टीम वापसी करती है। या ऐसा करने की कोशिश करती है। इसके लिए अब इस टीम को इसमें सुधार लाना होगा। इस बार उनको अपने शुरुआती मैचों में ही जीत दर्ज करनी होगी। इसके चलते हुए यह टीम इस बार चैंपियन बन सकती है।

इस टीम की संभावना नहीं :-

rcb team
rcb team

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ब्रेट ली ने चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पर इस बार कोई खास टिप्पणी नहीं की है। लेकिन इस बार उनका RCB पर बयान बेहद अहम आया है। इस टीम को लेकर उन्होंने कहा है कि, “इस साल भी आरसीबी के चैंपियन बनने की संभावना काफी कम है। क्यूंकि इस टीम में संतुलन को लेकर आरसीबी मेगा ऑक्शन से ही ट्रोल हो रही है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version