Wednesday, August 13

Champions Trophy: इस समय चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का समापन हो चुका है। इसके फाइनल में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराया था। यह भारतीय टीम का तीसरा खिताब था। इस बार फाइनल मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने चौकों और छक्कों की बौछार कर दी थी। इस बीच हम आपको बताते हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी में इस बार किन 5 बल्लेबाजों के नाम छक्के और चौकों का रिकॉर्ड रहा है।

Indian cricket team
Indian cricket team

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का समापन हो चुका है। इस बार भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम को हराकर अपना तीसरा खिताब जीता है। इस बार यह चैंपियंस ट्रॉफी का 9वां एडिशन था। वहीं इस बार यह एडिशन हाइब्रिड मॉडल में खेला गया था। इस बार का सीजन गेंदबाजों और बल्लेबाजों के लिए काफी रोमांचक रहा था। इससे पहले आइए जानते हैं कि इस एडिशन में किन 5 बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा छक्के और चौके लगाए थे।

सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज :-

ग्लेन फिलिप्स और अजमतुल्लाह उमरजई ने सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। उमरजई ने 3 मैच में 8 तो फिलिप्स ने 5 मैच में 8 छक्के लगाए। दूसरे नंबर पर अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान और साउथ अफ्रीका के वानडर डुसेन हैं।

Glenn Phillips
Glenn Phillips

दोनों ने 3-3 मैचों में 7-7 छक्के लगाए हैं। भारत के रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया के जोश इंग्लिश और भारत के हार्दिक पांड्या ने 6-6 छक्के लगाए हैं। भारत के श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, साउथ अफ्रीका के मिलर ने 5-5 छक्के लगाए हैं। जबकि पाकिस्तान के हारिस रऊफ ने 4 छक्के लगाए हैं.

सर्वाधिक चौके लगाने वाले बल्लेबाज :-

Rachin Ravindra
Rachin Ravindra

न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र ने 4 मैच में सर्वाधिक 29 चौके लगाए. इंग्लैंड के बेन डकेट ने 3 मैच में 25 चौके लगाए। भारत के रोहित शर्मा ने 5 मैच में 21 चौके लगाए। न्यूजीलैंड के विल यंग ने 5 मैच में 20 चौके लगाए। इसके अलावा इंग्लैंड के जो रुट ने 3 और न्यूजीलैंड के केन विलियमसन ने 5 में 19-19 चौके लगाए।

इस खिलाड़ी को मिला गोल्डेन बैट और बॉल का खिताब :-

New Zealand vs South Africa, ICC Champions Trophy 2025
New Zealand vs South Africa, ICC Champions Trophy 2025

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में गोल्डेन बैट और गोल्डेन बॉल न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों के नाम रहे थे। इस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र ने 4 मैचों की 4 पारियों में 2 शतक लगाते हुए सर्वाधिक 263 रन बनाते हुए गोल्डेन बैट का खिताब जीता था। जबकि न्यूजीलैंड के ही तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने 4 मैच में सर्वाधिक 10 विकेट लेकर गोल्डेन बॉल का खिताब जीता था।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version