Test Series: न्यूजीलैड क्रिकेट टीम को मई में आयरलैंड का दौरा करना है। फिर इसके बाद कीवी टीम को जून महीने में इंग्लैंड का दौरा भी करना है। इसके चलते हुए अब न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने दल का ऐलान कर दिया है। इस बीच सबसे खास बात यह है कि न्यूजीलैंड की टीम ने आयरलैंड और इंग्लैंड की टीम के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के लिए सीनियर खिलाड़ियों के अलावा युवा खिलाड़ियों को भी अपनी टीम में जगह दिया है।
न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम का हुआ ऐलान :-
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को आगामी 27 मई से आयरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ इकलौता टेस्ट मैच खेलना है। इसके बाद फिर कीवी टीम को इंग्लैंड टीम के खिलाफ 4 जून से 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेना है।

इसके चलते हुए अब इन दोनों सीरीज के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम की घोषणा भी कर दी है। इसके अलावा इस बार काइल जैमीसन और विल ओरूर्के की दोनों टीमों में वापसी हुई है। आइए इस टीम पर एक नजर भी डाल लेते हैं।
ऐसा है कीवी टीम का टेस्ट सीरीज का कार्यक्रम :-
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम अब आयरलैंड के खिलाफ अपना इकलौता टेस्ट बेलफास्ट के सिविल सर्विसेज क्रिकेट क्लब में खेलने वाली है। जबकि इसके बाद फिर कीवी टीम आगामी 4 जून को लॉर्ड्स में होने वाले टेस्ट से इंग्लैंड दौरे की शुरुआत करेगी।

इसके बाद फिर कीवी टीम को 17 जून से दूसरा और 25 जून से तीसरा टेस्ट मैच खेलना है। इसके अलावा कीवी टीम इंग्लैंड टीम के खिलाफ अपना दूसरा टेस्ट मैच केनिंगटन ओवल में और आखिरी टेस्ट ट्रेंट ब्रिज में खेलने वाली है।
ऐसी है न्यूजीलैंड की पूरी टेस्ट टीम :-

न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम (आयरलैंड और इंग्लैंड) :- टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), क्रिस्टियन क्लार्क (सिर्फ आयरलैंड के लिए), डेवोन कॉनवे, जैक फोल्क्स, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, विल ओरूर्के, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रे (सिर्फ आयरलैंड के लिए), रचिन रविंद्र, बेन सियर्स (सिर्फ आयरलैंड के लिए), नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, केन विलियमसन, विल यंग (सिर्फ आयरलैंड के लिए)
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







