Thursday, March 19

IPL 2025: आईपीएल 2025 की तैयारियों के बीच सभी टीमों के खिलाड़ी अपनी-अपनी टीम के साथ जुड़ने लगे हैं। इसी बीच अब CSK के कैंप के साथ उनका 10 करोड़ी खिलाड़ी भी जुड़ गया है। इस समय आईपीएल 2025 के सीजन के लिए सभी टीमों की तैयारियां काफी जोरों-शोरों से चल रही हैं।

Noor Ahmed
Noor Ahmed

इस बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेलने वाले सभी खिलाड़ी भी आज यानि 17 मार्च को अपनी-अपनी टीमों के साथ जुड़ने वाले हैं। इसी के साथ चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने भी यह जानकारी दी है कि उनका 20 साल का स्टार अफगानी खिलाड़ी चेन्नई की टीम के साथ जुड़ गया है। इसको खरीदने के लिए इस फ्रेंचाइजी ने 10 करोड़ रुपये खर्च किए थे।

चेन्नई की टीम से जुड़े नूर अहमद :-

हर बार की तरह इस बार भी आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने कई अच्छे खिलाड़ियों को खरीदकर अपनी टीम को स्ट्रांग कर लिया है। इसी के चलते हुए चेन्नई की फ्रेंचाइजी ने अफगानिस्तान के 20 साल के नूर अहमद को खरीदकर अपने साथ जोड़ा है। इस बार यह खिलाड़ी अपकमिंग सीजन 2025 में चेन्नई की टीम के लिए काफी अहम साबित हो सकते हैं।

Noor Ahmed
Noor Ahmed

इस बीच आप सभी यह तो जानते ही हैं कि CSK की टीम नीलामी से पहले खिलाड़ियों को खरीदने के लिए कितनी रिसर्च करती है। वहीं अगर इस बार चेन्नई की टीम ने उन्हें 10 करोड़ रुपये में खरीदा है तो जाहिर तौर पर यह खिलाड़ी काफी खतरनाक होने वाला है। वहीं अब आईपीएल 2025 से पहले यह खिलाड़ी फ्रेंचाइजी से जुड़ चुका है। इस बीच अब CSK ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए जानकारी दी कि नूर कैंप से जुड़ रहे हैं।

नूर अहमद का IPL रिकॉर्ड्स :-

साल 2023 के आईपीएल सीजन में अफगानी खिलाड़ी नूर अहमद ने अपना आईपीएल डेब्यू किया था। इसके बाद से वह इस लीग का लगातार हिस्सा हैं। उन्होंने गुजरात टायटंस की टीम की तरफ से खेलते हुए अपनी काबिलियत को साबित भी किया है। अब उनके आईपीएल आंकड़ों की बात करें तो उन्होंने आईपीएल में 23 मुकाबले खेले हैं।

Noor Ahmed
Noor Ahmed

इन मुकाबलों में खेलते हुए उन्होंने 27.46 की गेंदबाजी औसत के साथ कुल 24 विकेट लिए हैं। वहीं इस दौरान उन्होंने 8.04 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं। अगर उनके इंटरनेशनल रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने अफगानिस्तान टीम के लिए अभी तक कुल 14 T20I मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 37.71 की गेंदबाजी औसत के साथ 7 विकेट लिए हैं।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version