आईपीएल का इतिहास सिर्फ युवा खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन तक सीमित नहीं है, बल्कि कई ऐसे अनुभवी बल्लेबाजों ने भी अपनी दमदार पारियों से इस लीग को यादगार बनाया है। जब भी टीम पर दबाव ज्यादा था, तब- तब इन दिग्गज खिलाड़ियों ने शतक लगाकर यह साबित कर दिया कि अनुभव और क्लास का कोई तोड़ नहीं  है।

आईपीएल में कई ऐसे बल्लेबाज हुए हैं जिन्होंने बढ़ती उम्र के बावजूद मैदान में शानदार प्रदर्शन करते हुए शतक भी लगाए हैं। इसी कड़ी में हम आपको आईपीएल इतिहास में शतक लगाने वाले टॉप 7 सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों के बारे में बताएँगे।

ये हैं IPL इतिहास में शतक लगाने वाले टॉप 7 सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

7. शेन वॉटसन (36 वर्ष 344 दिन)- बनाम SRH, आईपीएल 2018

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने IPL फाइनल की सबसे यादगार पारियों में से एक खेली, जिसमें उन्होंने 2018 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 57 गेंदों में 117* रनों की नाबाद पारी खेली थी। उस वक्त इनकी उम्र 36 वर्ष 344 दिन थी ।

शेन वॉटसन के शानदार शतकीय पारी के दम पर CSK ने 178 के लक्ष्य को 18.3 ओवर में ही हांसिल कर लिया था, इस मैच में चेन्नई को 8 विकेट से जीत मिली थी ।

6. रोहित शर्मा (36 वर्ष 350 दिन) बनाम CSK, आईपीएल 2024

मुंबई इंडियंस को 5 बार आईपीएल खिताब जीतने वाले रोहित शर्मा ने आईपीएल 2024 में csk के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में शानदार शतकीय पारी खेली थी। उन्होंने सिर्फ 63 गेंदों में नाबाद 105 रन बनाए और अपना दूसरा आईपीएल शतक भी लगाया था। रोहित ने यह शतक लगाया तब उनकी उम्र 36 साल और 350 दिन थी।

इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के सामने 207 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा था। जवाब में रोहित शर्मा ने अकेले दम पर टीम को जीत दिलाने की पूरी कोशिश की और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मैच को रोमांचक बना दिया। हालांकि, उनकी शानदार पारी के बावजूद मुंबई को हार झेलनी पड़ी थी।

5. विराट कोहली (37 साल और 189 दिन)- बनाम KKR, आईपीएल 2026

किंग कोहली ने आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 37 साल और 189 दिन की उम्र में शानदार शतक जड़ा। उन्होंने 60 गेंदों का सामना करते हुए 105 रन की बेहतरीन पारी खेली।

TOP 7 OLDEST PLAYERS TO HIT CENTURY
TOP 7 OLDEST PLAYERS TO HIT CENTURY

इस पारी के बदौलत आरसीबी ने इस मैच में जीत हांसिल कर ली थी। इस मुकाबले में केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 193 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 6 विकेट से जीत लिया ।

4. सचिन तेंदुलकर (37 वर्ष और 356 दिन)- बनाम कोच्चि टस्कर्स केरल, आईपीएल 2011

मुंबई इंडियंस के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में में चौथे नंबर हैं। सचिन ने आईपीएल 2011 में 37 साल और 356 दिन की उम्र में कोच्चि टस्कर्स केरल के खिलाफ शानदार शतक लगाया था। उन्होंने 66 गेंदों में नाबाद 100 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 3 छक्के शामिल थे।

सचिन की इस शानदार बल्लेबाजी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182/2 का स्कोर बनाया था। हालांकि, इसके बावजूद कोच्चि टस्कर्स केरल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में सिर्फ 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया था।

यह भी पढ़े : IPL 2026 में शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट, जानिए

3. क्रिस गेल (38 वर्ष और 210 दिन)- बनाम SRH, आईपीएल 2018

इस लिस्ट में यूनिवर्स क्रिस गेल का नाम भी शामिल है, पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए आईपीएल 2018 में शानदार शतक लगाया था। गेल ने 38 साल और 210 दिन की उम्र में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 104 रन की विस्फोटक पारी खेली थी।

उन्होंने सिर्फ 63 गेंदों में यह शतक पूरा किया। गेल की दमदार बल्लेबाजी की बदौलत पंजाब किंग्स ने 193/3 का मजबूत स्कोर खड़ा किया था। जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 178/4 तक ही पहुंच सकी और उस मैच में srh की टीम को 15 रनों से हार मिली थी।

2. सनथ जयसूर्या (38 वर्ष और 319 दिन)- बनाम CSK, आईपीएल 2008

सनथ जयसूर्या ने आईपीएल 2008 में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए शानदार शतक लगाया था। जयसूर्या ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ 38 साल और 319 दिन की उम्र में 114 रन की शानदार पारी खेली थी।

इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 156/6 का स्कोर बनाया था। जवाब में मुंबई इंडियंस ने सिर्फ 13.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हांसिल कर लिया था ।

यह भी पढ़े: चेन्नई सुपर किंग्स के चोटिल चल रहे खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट, जानिए  

1.एडम गिलक्रिस्ट (39 वर्ष और 184 दिन)- बनाम RCB, आईपीएल 2011

इस लिस्ट में में पहला नाम ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का है। आईपीएल 2011 में पंजाब किंग्स की कप्तानी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ शतक जड़ा था। गिलक्रिस्ट ने इस मैच में सिर्फ 55 गेंदों में 106 रन की शानदार पारी खेली, जिसकी बदौलत उनकी टीम ने 232/2 का विशाल स्कोर खड़ा किया था।

जब गिलक्रिस्ट ने यह शतक लगाया था, तब उनकी उम्र 39 साल और 184 दिन थी। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी के सामने आरसीबी की टीम पूरी तरह बेबस नजर आई और सिर्फ 121 रन पर सिमट गई थी। पंजाब ने यह मैच 111 रनों से जीत लिया था।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version