आईपीएल का 19वां सीजन अब बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुका है। प्लेऑफ की रेस से जहां दो टीमें बाहर हो चुकी हैं, वहीं बाकी टीमों के बीच टॉप-4 में जगह बनाने की जंग अभी जारी है। लीग स्टेज खत्म होने के बाद कौन सी चार टीमें प्लेऑफ में पहुंचेंगी, इसकी तस्वीर अभी साफ नहीं हो पाई है। डिफेंडिंग चैंपियन RCB एक बार फिर प्लेऑफ में जगह बनाने के करीब है, जबकि पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने भी अपनी उम्मीदें बरकरार रखी हैं। इसी बीच सीएसके ने चोटिल खिलाड़ी खलील की जगह टीम में शामिल किए गए रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के नाम का ऐलान कर दिया है।

CSK में कुलदीप यादव की हुई एंट्री

चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत में बड़ा झटका तब लगा था, जब टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद चोटिल हो गए। अब सीएसके ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान करते हुए 29 वर्षीय तेज गेंदबाज कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया है। कुलदीप इससे पहले साल 2021 से 2023 तक राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रह चुके हैं। उस दौरान उन्हें तीन आईपीएल मैच खेलने का मौका मिला था। सीएसके ने उन्हें उनके 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर टीम में शामिल किया है।

वहीं, सीएसके की टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में 11 मैचों में 6 जीत के साथ पांचवें स्थान पर बनी हुई है। ऐसे में टीम के लिए लीग स्टेज के बचे हुए तीनों मुकाबले प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिहाज से काफी अहम माने जा रहे हैं।

आईपीएल में कुलदीप यादव के आंकडे़

रजस्था रॉयल्स के तरफ से खेलत हुए कुलदीप ने भी 3 मुकाबलों  में 2 विकेट अपने नाम किए हैं। वही टी-20 क्रिकेट में में इन्होने अबतक 2 विकेट झटके हैं।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version