Thursday, June 11

Jharkhand T20 League :रांची में क्रिकेट का उत्साह अब एक नए मुकाम पर पहुंचने वाला है। पहली बार आयोजित की जा रही झारखंड T20 लीग की ट्रॉफी का  उद्घाटन गुरुवार को Radisson Blu Hotel Ranchi में आयोजित किया गया। इस खास मौके पर भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज इशान किशन, पूर्व क्रिकेटर सौरभ तिवारी और अनुभवी स्पिनर साहबाज नदीम भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, उपाध्यक्ष संजय पांडे और खेल जगत से जुड़े कई अन्य पदाधिकारी भी शामिल हुए। झारखंड T20 लीग का आयोजन जून के पहले सप्ताह से शुरू होगा, जो लगातार 14 दिनों तक चलेगा। इस दौरान कुल 27 रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे।

युवा खिलाड़ियों के लिए टैलेंट दिखने का शानदार मंच

सभी मेहमानों ने झारखंड T20 लीग को झारखंड के युवा खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा मंच बताया और इसे राज्य के क्रिकेट भविष्य के लिए अहम कदम माना। माना जा रहा है कि यह लीग प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का शानदार मौका देगी। साथ ही आने वाले समय में झारखंड से नए क्रिकेट सितारे निकलकर देश और दुनिया में अपनी पहचान बना सकते हैं। रांची में क्रिकेट के इस नए अध्याय को लेकर खेल प्रेमियों के बीच अभी से काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

झारखंड टी20 लीग में भाग लेने वाली टीमें

इस लीग में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी, शामिल टीमों के नाम :

1. रांची टाइटंस

2. संथाल स्ट्राइकर्स

3. छोटा नागपुर रॉयल्स

4. धनबाद डायमंड्स

5. जमशेदपुर स्टीलर्स

6. कोयलांचल सुपर किंग्स

जानकारी के मुताबिक, हर टीम के लिए करीब 20 खिलाड़ियों की नीलामी की जाएगी, जबकि प्रत्येक फ्रेंचाइजी को 5 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार अब सभी की नजर इस बात पर बनी हुई है कि कौन-सी टीम किन खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ती है और किस खिलाड़ी पर सबसे बड़ी बोली लगती है। झारखंड T20 लीग का आयोजन झारखंड क्रिकेट संघ और SJ Up Lift द्वारा किया जा रहा है।

झारखंड T20 लीग का क्या है स्लोगन

“अब शुरू होइ असली खेल, चला झारखंड”

यह लीग फिलहाल लोगों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि झारखंड T20 लीग झारखंड के युवा क्रिकेटरों के लिए बड़ा मंच साबित होगी। साथ ही आने वाले समय में राज्य से कई नए क्रिकेट सितारे उभर सकते हैं, जो देश और दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाएंगे।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version