Tuesday, June 16

PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में हर दिन कोई न कोई ऐसा कारनामा होता है, जिसके कारण पाकिस्तान सुपर लीग का क्रिकेट जगत में मजाक उड़ने लगता है। वहीं यह सिलसिला पहले मैच से ही शुरू हो गया था जब जर्सी का कलर निकलकर गेंद पर लग गया था।

इसके बाद अब एक और अतरंगी कारनामा देखने को मिला है। इसके अलावा इस बार यह टूर्नामेंट खाली स्टेडियम में खेला जा रहा है। यहां पर क्राउड नहीं आ रहा है। लेकिन इस बीच एक खिलाड़ी कैच पकड़ता है और स्टैंड की तरफ देखकर ऐसा रिएक्शन देता है, मानो स्टेडियम फैंस से भरा हुआ है।

PSL में फिर दिखा अतरंगी कारनामा :-

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में हर दिन कोई न कोई नया कारनामा होता ही रहता है। इसके चलते हुए कई यूजर्स को पीएसएल का मजाक उड़ाने का बहाना मिल जाता है। तभी तो अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इसके चलते हुए अब पीएसएल का एक बार फिर से मजाक उड़ रहा है।

Hasan Ali
Hasan Ali

इस समय पाकिस्तान सुपर लीग के मुकाबले खाली स्टेडियम में बिना दर्शकों के खेले जा रहे हैं। इसके अलावा कराची किंग्स की तरफ से खेल रहे हसन अली हैदराबाद किंग्समेन के साथ खेले गए मुकाबले में एक आसान सा कैच लपकते हैं और ऐसा सेलिब्रेशन करते हैं मानो स्टैंड पूरी तरह से भरा हुआ है। तब वह उंगली मुंह पर रखकर क्राउड को शांत कराने का इशारा करते हैं। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर हसन अली को ट्रोल किया जा रहा है।

इस बीच आपको बता दें कि यह क्लिप हैदराबाद किंग्समेन और कराची किंग्स के बीच खेले गए मैच का है। उस समय अब्बास अली की गेंद पर उस्मान खान शॉट खेलते हैं। जिसको हसन अली कैच करके उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाते हैं। लेकिन अब उनके इस तरह के सेलिब्रेशन का काफी यूजर्स मजाक उदा रहे हैं और अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

 

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version