Saturday, June 13

Google News Sports Digest Hindi

Pat Cummins In IPL 2025: इस बार आईपीएल 2025 के सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने वाली है। लेकिन इससे पहले ही अब हैदराबाद टीम के कप्तान पैट कमिंस को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अभी आईपीएल 2025 के सीजन की शुरुआत होने में एक महीने का समय बचा है।

Pat Cummins
Pat Cummins

लेकिन इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। इस टीम के कप्तान पैट कमिंस जो फिटनेस संबंधी समस्याओं के चलते आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए थे, उनको लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अब बताया जा रहा है कि वह आईपीएल 2025 के आगामी सीजन के साथ मैदान पर लौट सकते हैं।

IPL 2025 में खेलेंगे पैट कमिंस :-

इस बार आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है। तभी तो अब इस लीग के शुरू होने से पहले हैदराबाद टीम के कप्तान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। यह खबर इस टीम के लिए काफी अच्छी है। क्यूंकि कमिंस अभी हाल ही में एंकल इंजरी के चलते हुए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। तभी से ही सभी क्रिकेट फैंस के दिमाग में बस यही सवाल आ रहा था कि कमिंस आईपीएल 2025 में खेलेंगे या नहीं।

Pat Cummins nad klasen
Pat Cummins nad klasen

इसी बीच अब खबर आ रही है कि कमिंस IPL 2025 के सीजन के दौरान ही मैदान पर वापसी करने वाले हैं। इसके लिए एक रिपोर्ट में बताया गया है कि, “टी20 में वह 4 ओवर गेंदबाजी करने वाले है. इसलिए शारीरिक रूप से, यह वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल और उसके बाद टेस्ट मैचों के लिए काफी अच्छी तैयारी है. इस लेवल पर यही उद्देश्य है, अगले सप्ताह या उसके बाद गेंदबाजी शुरू करना, तैयारी करना, और आईपीएल के लिए सही होना।”

कमिंस को WTC फाइनल भी है खेलना :-

Pat Cummins
Pat Cummins

इस बार ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के फाइनल में अपनी जगह को पक्का किया है। इसके चलते हुए इसी साल जून में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीम के बीच टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला जाने वाला है। तभी तो अब ऐसे में वह इस मेगा इवेंट के लिए खुद को तैयार रखना चाहेंगे। इस तरह से कमिंस आईपीएल 2025 के सीजन में खेलते हुए मेगा टूर्नामेंट के लिए अपनी तैयारी भी कर सकते हैं।

SRH की कप्तानी करेंगे पैट कमिंस :-

IPL 2025 के लिए हुई मेगा नीलामी से पहले ही सनराइजर्स हैदराबाद ने पैट कमिंस को 20 करोड़ 50 लाख रुपये की कीमत के साथ रिटेन कर लिया था। इसके बाद इस टीम ने उनको कप्तान भी बनाए रखा है।

Pat Cummins
Pat Cummins

तभी तो आगामी आईपीएल 2025 के सीजन में भी कमिंस ही इस टीम की कमान संभालते हुए दिखाई देने वाले हैं। हम आपको यहां पर बता देना चाहते हैं कि पिछले आईपीएल सीजन 2024 में पैट कमिंस ने अपनी कप्तानी में हैदराबाद की टीम को फाइनल तक पहुंचाया था। लेकिन तब यह टीम फाइनल मैच को हार गई थी।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version