PBKS vs DC मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग XI सामने आ गई।
IPL 2026 का 55वां मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में स्थित एचपीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। टॉस से पहले PBKS vs DC Playing XI को लेकर बने सभी सवाल अब पूरी तरह साफ हो चुके हैं, क्योंकि दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है और दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग XI सामने आ गई है ।
एक तरफ पंजाब किंग्स ने अब तक खेले गए 10 मुकाबलों में से 6 में जीत मिली है और 3 में एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। तो वहीं दूसरी तरफ दिल्ली ने अब तक के 11 मैचों में मात्र 4 मुकाबलों में जीत मिली है और बाकी मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इस मुकाबले में टीम कॉम्बिनेशन बड़ा फर्क पैदा कर सकता है।
HPCA स्टेडियम में कैसी रहेगी पिच
पिच रिपोर्ट के अनुसार मैदान की स्क्वायर बाउंड्री 63 और 65 मीटर की है, जबकि सीधी बाउंड्री 72 मीटर लंबी है। ऐसे में यह विकेट बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार नजर आ रही है। पिच पर घास की हल्की परत मौजूद है, लेकिन सतह काफी सख्त और समान दिखाई दे रही है, जिससे बल्लेबाजों को शॉट खेलने में आसानी होगी। नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन कुल मिलाकर बल्लेबाजी के लिए यह शानदार पिच मानी जा रही है।
पिछले 5 मुकाबलों में यहां पहली पारी का औसत स्कोर 209 रन रहा है और खास बात यह है कि इन सभी मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है।
PBKS vs DC Playing XI: पंजाब किंग्स की फाइनल प्लेइंग XI
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को जानसन, बेन द्वारशुइस, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
पंजाब किंग्स इम्पैक्ट सब्स: हरप्रीत बराड़, यश ठाकुर, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे
पंजाब किंग्स इस मैच में चोटिल लॉकी फर्ग्यूसन की जगह नय खिलाड़ी बेन ड्वार्शियस ने डेब्यू किया है।
PBKS vs DC Playing XI: दिल्ली कैपिटल्स की फाइनल प्लेइंग XI
केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, साहिल पारेख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, मुकेश कुमार, औकिब नबी डार, मिशेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी
दिल्ली कैपिटल्स इम्पैक्ट सब्स: पथुम निसांका, समीर रिज़वी, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, त्रिपुराना विजय
इस मैच में 5 नए खिलाडियों को मौका मिला है जिसमे अभिषेक पोरेल, साहिल पारख खेल रहे हैं, डेविड मिलर खेल रहे हैं, औकिब नबी खेल रहे हैं और माधव तिवारी खेल रहे हैं।
PBKS vs DC: मैच के प्रमुख खिलाड़ी
अब अगर मैच के प्रमुख खिलाड़ियों पर नजर डालें तो पंजाब किंग्स की तरफ से कूपर कोनोली और प्रभसिमरन सिंह पर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए केएल राहुल और लुंगी एनगिडी शानदार फॉर्म में हैं और एक बार फिर मैच का रुख बदल सकते हैं।
अंत में, HPCA स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में PBKS vs DC Playing XI सबसे अहम फैक्टर रहने वाली है, क्योंकि सही टीम कॉम्बिनेशन ही इस मैच में जीत तय करेगा।

