Wednesday, February 11

IPL 2025: इस समय आईपीएल 2025 का सीजन खेला जा रहा है। अभी हाल ही में भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में अपने निर्दोष पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले का बदला ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए लिया है। इसके चलते हुए अब ऐसे में भारत-पाकिस्तान में तनाव की स्थिति का असर साफ तौर पर आईपीएल 2025 में भी देखा जा रहा है। वहीं इस बीच अब खबर आ रही है कि धर्मशाला में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच खेले जाने वाला मैच अब मुंबई शिफ्ट हो सकता है।

अब 11 मई को धर्मशाला की जगह मुंबई में हो सकता है मैच :-

अभी हाल ही में भारत ने पाकिस्तान पर हमला किया है। इसके बाद अब दोनों देशों में काफी तनाव की स्थिति बन गई है। इस हमले के बाद अब धर्मशाला हवाई अड्डे को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

punjab kings
punjab kings

इस बीच स्पोर्ट्स तक की एक खबर के अनुसार PBKS और MI के बीच 11 मई को होने वाला मैच अब धर्मशाला की जगह मुंबई में कराया जा सकता है। अब हम आपको यहां पर बता देना चाहते हैं कि पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच उत्तर भारत के कई प्रमुख हवाई अड्डों को पूरी तरह बंद कर दिया है।

आज भी धर्मशाला में खेला जाएगा मैच :-

आज 8 मई को धर्मशाला में PBKS की टीम को DC की टीम के खिलाफ अपना मैच खेलना है। क्यूंकि यह मैच तय कार्यक्रम के अनुसार ही आज धर्मशाला में खेला जाने वाला है।

International Cricket Stadium Dharamshala
International Cricket Stadium Dharamshala

इस बीच हम आपको यहां पर बता देना चाहते हैं कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम हवाई अड्डे के बंद होने से पहले ही धर्मशाला पहुंच चुकी थी। वहीं इस मैच के बाद दिल्ली की टीम को आगामी 11 मई को गुजरात टाइटंस की टीम के खिलाफ दिल्ली में मैच खेलना है। वहीं इस मैच के लिए भी अब दिल्ली की टीम के बस से यात्रा करने की उम्मीद है।

आज के मैच में नहीं होगा कोई बदलाव :-

इस मौजूदा समय में आईपीएल 2025 के सीजन में अभी तक कुल 57 मैच खेले जा चुके हैं। इस सीजन अगला मैच आज पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच खेला जाने वाला है।

Dharamshala cricket stedium
Dharamshala cricket stedium

वहीं इस बीच खबर आ रही है कि अभी तक BCCI की तरफ से इसमें कोई भी बदलाब नहीं किया गया है। इसके अलावा एक फ्रेंचाइजी अधिकारी ने भी क्रिकबज से कहा है कि, “हमें इस संबंध में BCCI से कोई जानकारी नहीं मिली है।”

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version