आज के RCB vs PBKS मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग XI सामने आ गई है।

IPL 2026 के 62वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स आमने-सामने हैं। टॉस के बाद RCB vs PBKS Playing XI को लेकर बने सभी सवाल अब पूरी तरह साफ हो चुके हैं, क्योंकि पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है और दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग XI सामने आ गई है।

इस मुकाबले में बेंगलुरु और पंजाब दो–दो बदलाव के साथ उतरी है।

PBKS vs RCB: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में कैसी रहेगी पिच?

अगर पिच की बात करें तो हिमाचल प्रदेश ग्राउंड की पिच काफी सपाट पिच होती है। जिसमें शुरुआत में तेज गेंदबाजों के लिए स्विंग और स्पिनर्स के लिए ग्रिप और अगर बल्लेबाज एक बार सेटल हो गया तो फिर आसानी से बड़े शॉट लगा सकता है। जैसे कि पिछले मैच में देखने को मिला था।

यहां पर बहुत हाई स्कोरिंग मुकाबले होते है। जैसे कि इस सीजन दोनों मुकाबलों में देखने को मिला था। इस मैच में एक बार फिर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है।

इसे देखते हुए यह साफ है कि इस मुकाबले में टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है। पॉवरप्ले में तेज शुरुआत मैच का रुख तय कर सकती है, इसीलिए दोनों टीमों के ओपनर्स पर बड़ी जिम्मेदारी रहेगी।

PBKS vs RCB Playing XI: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग XI

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): जैकब बेथल, विराट कोहली, देवदत्त पडिकल, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर/कप्तान), वेंकटेश अय्यर, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हैज़लवुड, रसिख सलाम।

इंपैक्ट प्लेयर: रसिख सलाम डार, जॉर्डन कॉक्स, अभिनंदन सिंह, स्वप्निल सिंह, कनिष्क चौहान

बेंगलुरु की बात करें तो इस मैच में दो बदलाव किए हैं। कप्तान रजत पाटीदार चोट की वजह से यह मैच नहीं खेल रहे है ऐसे में उनकी जगह सुयश शर्मा और जैकब डफी के स्थान पर रोमारियो शेफर्ड को मौका दिया गया है।

PBKS vs RCB Playing XI: पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग XI

पंजाब किंग्स (PBKS): प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, अजमतउल्लाह ओमजाई, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

इंपैक्ट सब: मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, मुशीर खान, प्रवीण दुबे

वहीं अगर पंजाब किंग्स पर नजर डालें तो इस मैच के लिए उन्होंने भी दो बदलाव किए है। मार्को याँसें की जगह लोकी फर्गुसन और हरप्रीत बरार को मौका दिया गया है।

PBKS vs RCB: किसे मिलेगा मौका और कौन हो सकता है बाहर

अब अगर संभावित बदलावों की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस मुकाबले में बिना किसी बदलाव के साथ उतर सकती हैं। क्योंकि इसी कॉम्बिनेशन से अब तक उन्होंने जीत हासिल की है।

दूसरी ओर पंजाब किंग्स भी इस मैच में बिना किसी चेंज के साथ उतर सकती है। क्योंकि उन्होंने सभी खिलाड़ियों को आजमा कर देख लिया है और यह उनके लिए परफेक्ट कॉम्बिनेशन हैं जिससे उन्हें जीत मिल सकती है।

PBKS vs RCB: मैच के प्रमुख खिलाड़ी

अब अगर मैच के प्रमुख खिलाड़ियों पर नजर डालें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से विराट कोहली और देवदत्त पडिकल पर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है। वहीं पंजाब किंग्स के लिए प्रभसिमरन और प्रियांश आर्या एक बार फिर मैच का रुख बदल सकते हैं।

अंत में, हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड में खेले जाने वाले इस मुकाबले में PBKS vs RCB Playing XI सबसे अहम फैक्टर रहने वाली है, क्योंकि सही टीम कॉम्बिनेशन ही इस मैच में जीत तय करेगा।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version