रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में रन बना दिए।
पंजाब किंग्स ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मुकाबले के लिए उन्होंने दो बदलाव किए। लोकी फर्गुसन और हरप्रीत बरार को मौका दिया गया। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार निगल की वजह से इस मैच में नहीं खेल रहे थे। उनकी जगह पर जितेश शर्मा कप्तानी कर रहे थे।
फिर फ्लॉप हुए बेथेल, कोहली और पडिकल ने फिर की अच्छी शुरुआत
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत इस मैच में भी कुछ खास नहीं रही। जैकब बेथल एक बार फिर सस्ते में आउट हो गए। इस बार वो बरार का शिकार हुए। कोहली ने पिछले मैच की फॉर्म को यहां पर भी बरकरार रखा। उन्होंने और देवदत्त ने शुरुआत में थोड़ा संभलकर खेला और पार्टनरशिप बिल्ड की।
दोनों ने बीच बीच में कुछ बड़े शॉट खेलकर रन रेट को बढ़ाने की कोशिश की। वो लगातार बीच बीच में बड़े शॉट खेल रहे थे। कोहली और पडिकल काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। दोनों ने 71 रन की पार्टनरशिप की। पड़ीकल 25 गेंदों में 45 रन बनाए।
कोहली ने फिर लगाया अर्धशतक, वेंकटेश ने भी दिया बखूभी साथ
देवदत्त के आउट होने के बाद भी कोहली ने आराम से खेलना जारी रखा और बीच बीच में बाउंड्री लगाकर रन रेट को भी काबू में रखा। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक और अर्धशतक पूरा कर लिया।
वेंकटेश अय्यर को इस मैच में जल्दी बल्लेबाजी करने का मौका मिला और उन्होंने दिखा दिया कि आरसीबी ने उन पर इतना भरोसा क्यों दिखाया था।
वेंकटेश अय्यर ने खेली धमाकेदार पारी, डेविड ने किया जबरदस्त फिनिश
वेंकटेश अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए चहल के ओवर में दो छक्के लगाए और उसके बाद फर्गुसन के ओवर में भी दो छक्के और एक चौका लगाया। उसके बाद भी उन्होंने तेजी से रन बनाना जारी रखा। कोहली अर्धशतक पूरा करने के बाद बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हो गए।
वेंकटेश अय्यर का साथ देने आए टिम डेविड ने शुरुआत में सेट होने के लिए कुछ गेंदें ली लेकिन एक बार जब वो सेट हुए तो उन्होंने अपनी रेंज दिखना शुरू की। उन्होंने वाइड यॉर्कर, यॉर्कर और बाउंसर पर बड़ी हिट्स लगाई। अर्शदीप के आखिरी ओवर में उन्होंने दो छक्के और एक चौका लगाया।
वेंकटेश ने 40 गेंदों में 73 रन की पारी खेली जबकि डेविड ने 12 गेंद में 28 रन जड़ दिए। बेंगलुरु की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 222 रन बना दिए।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







