IPL 2026: आईपीएल 2026 का 17 वां मैच आज शनिवार, 11 अप्रैल को पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं आज इन दोनों टीमों के बीच यह मैच दोपहर 3:30 बजे न्यू चण्डीगढ़ मुल्लापुर के महाराजा यादविंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं अपने पिछले मैच में हैदराबाद की टीम को लखनऊ की टीम के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
जबकि दूसरी तरह पंजाब किंग्स का मैच केकेआर की टीम के खिलाफ बारिश की वजह से रद्द हो गया था। वहीं आज इस मैच में ये दोनों टीमें अपनी जीत ली पटरी पर दोबारा से लौटना चाहेंगी। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।
PBKS टीम के खिलाफ SRH का पलड़ा रहा है भारी :-
आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 24 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए अभी तक हैदराबाद की टीम को 17 में जीत मिली है।

जबकि दूसरी तरफ पंजाब की टीम को इस दौरान केवल 7 ही मैचों में जीत हासिल हुई है। इसके अलावा आईपीएल 2025 के सीजन में इन दोनों के बीच कुल 1 ही मैच खेला गया था। तब उस मैच में भी हैदराबाद की टीम को 8 विकेट से जीत मिली थी।
आज इस तरह की हो सकती है SRH की टीम :-
आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को लखनऊ की टीम के खिलाफ 5 विकेट से हार मिली थी। तब उस मैच में हैदराबाद की टीम की तरफ से हेनरिक क्लासेन और नितीश कुमार रेड्डी ने अच्छी पारी खेली थी। वहीं आज के इस मैच में टीम को उनसे उसी प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। आज के इस मैच में यह टीम हर हाल में जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी।

SRH टीम की संभावित 11 :-एसआरएच की संभावित एकादश : ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, नितीश रेड्डी, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल और जीशान अंसारी।
SRH के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर : कामिन्दु मेंडिस,शिवम मावी, ईशान मलिंगा और सलिल अरोड़ा।
आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है PBKS की टीम :-
आईपीएल 2026 के सीजन में पंजाब किंग्स का पिछला मैच केकेआर के खिलाफ बारिश की वजह से रद्द हो गया था। लेकिन उससे पिछले मैच में इस टीम ने चेन्नई की मजबूत टीम को उसी के होम ग्राउंड पर 5 विकेट से धुल चटाई थी। तब इस मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर ने 50 रन की शानदार पारी खेली थी। वहीं आज के इस मैच में उनसे उसी तरह के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

PBKS की संभावित एकादश : प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजय वैशाक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।
PBKS के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- सूर्यांश शेडगे, प्रियांश आर्य, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे और हरप्रीत बरार।
कैसी रहने वाली है आज मुल्लापुर स्टेडियम की पिच :-
महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार साबित होती है। इसके अलावा यहां गेंद ज्यादा सीम और टर्न नहीं होती है। क्यूंकि हमें यहां पर एक हाई-स्कोरिंग मैच होने की पूरी संभावना है।

इसके अलावा यहां पर तेज गेंदबाजों और स्पिनरों को भी काफी मदद मिल सकती है। इसके चलते हुए आज जो भी टीम यहां पर टॉस को जीतेगी वह गेंदबाजी करना पसंद करेगी। क्यूंकि इस मैदान पर लक्ष्य को हासिल करना आसान माना जाता है।
कैसा रहेगा आज मुल्लापुर का मौसम :-
भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज शनिवार, 11 अप्रैल को मुल्लापुर में मौसम पूरी तरह साफ नहीं रहेगा। इसके अलावा आज यहां पर दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जबकि आज यहां पर न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। इसके अलावा आज मैच के दौरान यहां पर आर्द्रता 18% से 34% के बीच रहने का अनुमान है। लेकिन आज मैच में बारिश की कोई भी संभावना नहीं है।
आज इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें :-
पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन ने पिछले 10 मुकाबलों में 148.16 की स्ट्राइक रेट से 283 रन बनाए हैं। जबकि टीम के कप्तान श्रेयस के बल्ले से पिछले 10 मैच में 167.74 की स्ट्राइक रेट से 312 रन आए हैं।

वहीं दूसरी तरफ हैदराबाद के बल्लेबाज क्लासेन ने पिछले 10 मैचों में 52.75 की बल्लेबाजी औसत से 422 रन बनाए हैं। इसके अलावा गेंदबाजी में पंजाब के तेज गेंदबाज यानसन ने पिछले 6 मैच में 9.13 की इकॉनमी से 8 विकेट लिए हैं। वहीं हैदराबाद के तेज गेंदबाज उनादकट ने पिछले 9 मैचों में 8.18 की इकॉनमी से 15 विकेट हासिल किए हैं।
कब और कहां देखें यह मैच :-
पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच यह मुकाबला आज शनिवार, 11 अप्रैल को न्यू चण्डीगढ़, मुल्लापुर के महाराजा यादविंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। वहीं इस मैच का टॉस आज शाम 7 बजे होगा।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







