IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 की नीलामी के लिए BCCI ने 359 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया है। इस बार मिनी ऑक्शन होगा, लेकिन फिर भी करीब 1355 खिलाड़ियों ने इसमें हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। नीलामी 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगी। इस बार कुछ बड़े खिलाड़ी अनसोल्ड रह सकते हैं। इस आर्टिकल में हम उन विदेशी खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जो आईपीएल 2026 की नीलामी में अनसोल्ड रह सकते हैं।
1 करोड़ बेस प्राइस वाले खिलाड़ी जो नीलामी में रह सकते हैं अनसोल्ड
यहां 16 विदेशी खिलाड़ियों की लिस्ट है, जो आईपीएल 2026 की नीलामी में अनसोल्ड रह सकते हैं:
- वियान मुल्डर (दक्षिण अफ्रीका)
- फिन एलन (न्यूजीलैंड)
- तबरेज शम्सी (दक्षिण अफ्रीका)
- चरिथ असलंका (श्रीलंका)
- डैनियल सैम्स (ऑस्ट्रेलिया)
- बेन ड्वार्शियस (ऑस्ट्रेलिया)
- कुसल परेरा (श्रीलंका)
- मोहम्मद वकार सलामखेल (अफगानिस्तान)
- गुलबदीन नैब (अफगानिस्तान)
- विलियम सदरलैंड (ऑस्ट्रेलिया)
- ड्वेन प्रिटोरियस (दक्षिण अफ्रीका)
- रीज़ा हेंड्रिक्स (दक्षिण अफ्रीका)
इन खिलाड़ियों को अपनी टीम में जगह बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है, खासकर जब टीमों के पास पहले से ही मजबूत और संतुलित स्क्वॉड होते हैं।
1.25 करोड़ बेस प्राइस वाले खिलाड़ी जो नीलामी में रह सकते हैं अनसोल्ड
- ब्यू वेबस्टर (ऑस्ट्रेलिया)
- काइल मेयर्स (वेस्टइंडीज)
- रोस्टन चेज़ (वेस्टइंडीज)
- ओली स्टोन (इंग्लैंड)
इन खिलाड़ियों का बेस प्राइस ज्यादा होने की वजह से टीमें इन्हें खरीदने से बच सकती हैं, खासकर तब जब उनके पास बजट सीमित हो या इसी रोल के दूसरे खिलाड़ी कम कीमत में उपलब्ध हों।
1.5 करोड़ बेस प्राइस वाले खिलाड़ी जो नीलामी में रह सकते हैं अनसोल्ड
- मैथ्यू शॉर्ट (ऑस्ट्रेलिया)
- साकिब महमूद (इंग्लैंड)
इन दोनों खिलाड़ियों का बेस प्राइस ज्यादा होने के कारण टीमें इन्हें लेने से हिचक सकती हैं, खासकर तब जब उनके हाल के प्रदर्शन बहुत प्रभावशाली न रहे हों या टीमों को इनके जैसे विकल्प कम दाम में मिल रहे हों।
2 करोड़ बेस प्राइस वाले खिलाड़ी जो नीलामी में रह सकते हैं अनसोल्ड
- बेन डकेट (इंग्लैंड)
- जैकब डफी (न्यूजीलैंड)
- अकील होसेन (वेस्टइंडीज)
- मुजीब रहमान (अफगानिस्तान)
- सीन एबॉट (ऑस्ट्रेलिया)
- जेसन होल्डर (वेस्टइंडीज)
- डेरिल मिशेल (न्यूजीलैंड)
- टॉम बैंटन (इंग्लैंड)
- शाई होप (वेस्टइंडीज)
- विलियम ओ’रूर्के (न्यूजीलैंड)
- टॉम कुरेन (इंग्लैंड)
- डैनियल लॉरेंस (इंग्लैंड)
- लियाम डॉसन (इंग्लैंड)
इन खिलाड़ियों का बेस प्राइस ज्यादा है, और कई टीमें इतना खर्च करने से बच सकती हैं। इसके अलावा, इनके जैसे रोल निभाने वाले दूसरे प्लेयर टीमों को कम कीमत पर मिल सकते हैं, इसलिए इनके अनसोल्ड रहने की संभावना बढ़ जाती है।
इन खिलाड़ियों को मिल सकती है मोटी रकम, कैमरून ग्रीन हो सकते हैं सबसे महंगे
आईपीएल 2026 की नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के जबरदस्त ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन सबसे महंगे खिलाड़ी बन सकते हैं। ऐसी उम्मीद है कि कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स उन पर भारी रकम खर्च कर सकती हैं, क्योंकि इस बार उनके पास सबसे ज्यादा पैसा होगा।
ग्रीन के अलावा ये खिलाड़ी भी नीलामी में बड़ी कीमत पा सकते हैं:
आईपीएल 2026 की नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के दमदार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन सबसे महंगे खिलाड़ी बन सकते हैं। माना जा रहा है कि कोलकाता नाइट राइडर्स उन पर बहुत बड़ी रकम खर्च कर सकती है, क्योंकि इस बार नीलामी में सबसे ज्यादा पैसा केकेआर के पास ही रहेगा। रवि बिश्नोई, वेंकटेश अय्यर, लियाम लिविंगस्टोन, जैक फ्रेजर-मैकगर्क, डेविड मिलर, जेमी स्मिथ, स्टीव स्मिथ, टिम सीफर्ट, जॉनी बेयरस्टो, आकाशदीप इन खिलाड़ियों के हाल के प्रदर्शन और उनकी टीमों में जरूरत को देखते हुए उन पर टीमें काफी पैसा खर्च कर सकती हैं।







