Thursday, June 18

सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज प्रफुल हिंगे ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले ओवर में 3 विकेट लेकर इतिहास रच दिया।

राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में मैच खेला जा रहा हैं। इस मुकाबले में विदर्भ के तेज गेंदबाज प्रफुल हिंगे को डेब्यू करने का मौका मिला। उन्होंने अपने पहले ही ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए इतिहास रच दिया है। तो चलिए जानते हैं कि कैसे पहले ही मैच में उनका नाम आईपीएल का अनोखा रिकॉर्ड हो गया है।

आईपीएल के पहले ओवर में 3 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने प्रफुल हिंगे

दरअसल 217 रनों का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत काफी खराब रही। पहले ओवर में गेंदबाजी करने आए सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज प्रफुल हिंगे ने अपने आईपीएल करियर की दूसरी गेंद पर ही वैभव सूर्यवंशी को आउट कर दिया। ये इसलिए भी बहुत मायने रखता हैं क्योंकि अब तक कोई उन्हें डक पर नहीं आउट कर सका है। उसके बाद उन्होंने अगली गेंद पर इस सीजन शानदार फॉर्म में चल रहे ध्रुव जुरैल को चलता कर दिया।

यह भी पढ़ें: प्रफुल हिंगे बायोग्राफी: आंकड़े और करियर टाइमलाइन की पूरी जानकारी

ओवर की आखिरी बॉल पर उन्होंने डेब्यूटेंट लुहान डी प्रिटोरियस को भी स्क्वायर लेग के हाथों कैच आउट करा दिया। प्रफुल ने पारी के पहले ही ओवर में 3 विकेट चटका दिए जो कि आईपीएल में एक रिकॉर्ड हैं। अब तक किसी भी गेंदबाज ने पहले ओवर में 3 विकेट नहीं लिए थे और वो ऐसा करने वाले पहले खिलाफ बन गए है।

प्रफुल ने रियान को भी चलता किया

प्रफुल यहीं नहीं रुके बल्कि उन्होंने उसके आगे भी अपनी धारदार गेंदबाजी जारी रखी। हिंगे ने उसके बाद अपने अगले ओवर में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को भी पेस और स्विंग से बीट करके आउट किया।

खबर लिखे जाने तक प्रफुल ने 3 ओवर गेंदबाजी की थी। उन्होंने अपने 3 ओवरों में 18 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए थे।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version