सनराइजर्स हैदराबाद ने कैप्टन ईशान किशन की तूफानी 91 रनों की पारी की बदौलत 216 रन बोर्ड पर लगा दिए।

राजस्थान रॉयल के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने कहा था कि यह नयी विकेट हैं इसलिए शुरुआती में गेंद थोड़ी फंसकर आएगी इसलिए वोपहल बॉलिंग करना चाहते हैं।

खाता खोले बिना ही पवेलियन लौटे अभिषेक

सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बहुत खराब रही। पारी की पहली ही गेंद पर अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। लेकिन उसके बाद ईशान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू की। उनको यह विकेट काफी ज्यादा रास आया और शुरुआत से ही विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपने इरादे जाहिर कर दिए।

ईशान ने लगाई ताबड़तोड़ हाफसेंचुरी

हालांकि दूसरी छोर पर ट्रेविस हेड संघर्ष कर रहे थे और वो बॉल को लगातार टाइम नहीं कर पा रहे थे जबकि किशन ऐसे बल्लेबाजी कर रहे थे जैसे वो किसी दूसरे विकेट पर खेल रहे हो। हेड की संघर्षपूर्ण पारी 18 रनों पर समाप्त हुई।

उसके बाद ईशान और क्लासेन ने पार्टनरशिप शुरू की। इसमें भी किशन तेजी से रन बना रहे थे जबकि हेनरिक शुरू में संघर्ष कर रहे थे लेकिन एक बार जब उनके बल्ले में गेंद आना शुरू हुई तो उन्होंने भी अपना आक्रामक अंदाज दिखाया।

शतक लगाने से चूके ईशान किशन

ईशान 14वें ओवर में 43 गेंदों में 91 रन बनाकर आउट हो गए। उनके पास अपना शतक पूरा करने का मौका था लेकिन वो चूक गए। उसके बाद क्लासेन भी उनके पीछे आउट होकर चल दिए। उन्होंने 26 गेंदों में 40 रन बनाए।

नीतीश और सलिल ने पहुंचाया 200 के पार

लग रहा था कि अब हैदराबाद 200 भी पार नहीं कर पाएगी लेकिन तभी नीतीश रेड्डी और सलिल अरोड़ा ने छोटी लेकिन उपयोगी पारियां खेलकर टीम को 200 के पार पहुंचाया।

हैदराबाद ने अंत में जैसे तैसे 216 रन बोर्ड पर लगाए। राजस्थान की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज जोफरा आर्चर रहें। जिन्होंने 4 ओवरों में 37 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version