Thursday, June 4

आईपीएल 2026 का सीजन अब पूरी रफ्तार पकड़ चुका है और टूर्नामेंट में 20 से ज्यादा मुकाबले खेले जा चुके हैं। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया था, लेकिन करीब दो हप्तों के बाद अब बीसीसीआई ने इसमें एक अहम बदलाव किया है।

गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबले की बदली तारीख

दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले जाने वाले दो मैचों के वेन्यू को आपस में बदल दिया गया है। हालांकि, इन मुकाबलों की तारीख और समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

पहले से शेड्यूल के अनुसार, दोनों टीमों के बीच पहला मैच 26 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे खेला जाना था। लेकिन अब यह मुकाबला उसी दिन और समय पर चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

वहीं, दूसरा मुकाबला जो 21 मई को चेन्नई में खेला जाना था, अब उसकी मेजबानी अहमदाबाद करेगा। यह मैच भी अपने तय समय, यानी शाम 7:30 बजे ही शुरू होगा।

चुनाव की वजह से बदला वेन्यू

बीसीसीआई ने इस बदलाव के पीछे चुनावी कारण बताए हैं। 26 अप्रैल को गुजरात के कई इलाकों, खासकर अहमदाबाद में नगर निकाय चुनाव होने हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए उस दिन वहां मैच कराना चुनौतीपूर्ण हो सकता था। इसी वजह से बोर्ड ने दोनों मुकाबलों के वेन्यू बदलने का फैसला लिया।

दोनों टीमों की शुरुआत नहीं रही अच्छी

5 बार की आईपीएल विनिंग टीम चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत इस बार अच्छी नहीं रही हैं। उनको अपने शुरुआती तीनों मुकाबलों में बार का सामना करना पड़ा था। हालांकि अगले मैच में उन्होंने वापसी करते हुए जीत दर्ज की थी। इस समय वो पॉइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर हैं।

वहीं दूसरी तरफ गुजरात की शुरुआत भी इस साल कुछ अच्छी नहीं रही हैं। उन्होंने अपने शुरुआती 3 मैचों में 2 जीत और 2 हार का सामना करना पड़ा हैं। अब वो पॉइंट्स टेबल में 7वें स्थान पर हैं।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version