पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराकर अपनी प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार रखी है।

लखनऊ सुपर जायंट्स को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया गया। मिचेल मार्श ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ पाकिस्तान दौरे पर गए थे जिसके चलते उनकी जगह अर्शिन कुलकर्णी को मौका दिया गया लेकिन वो कुछ खास नहीं कर सके। वो बिना खाता खोले बिना ही शून्य पर आउट हो गए। पूरन की भी खराब फॉर्म जारी रही और वो मात्र 7 गेंदों में 2 रन बनाकर चलते बने।

इंग्लिश ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 71 रनों की पारी खेली। वहीं आयुष बड़ौनी ने 18 गेंदों में 43 रन बनाए जबकि अब्दुल समद ने अंत में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शानदार फिनिश किया। लखनऊ की टीम 196 रन बनाने में सफल हुई।

खराब हुई पंजाब की शुरुआत

पंजाब किंग्स की टीम लगातार 6 मैच हार कर आ रही थी और उनके ऊपर काफी ज्यादा प्रेशर था। क्योंकि पहले हाफ में अभिजीत रहने वाली पीबीकेएस अगर इस मैच में हार जाती तो वो प्लेऑफ से बाहर हो जाती।

पंजाब की शुरुआत भी काफी खराब रही। प्रियांश आर्या बिना खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए। कूपर कोनोली ने भी आते ही कुछ बड़े शॉट्स लगाए लेकिन वो बड़ी पारी नहीं खेल सकें। हालांकि उनकी छोटी से पारी से टीम को मोमेंटम मिल गया था।

पंजाब की टीम नीचे लगी हुई थी और इस मुकाबले से पहले तक श्रेयस अय्यर के भी रन नहीं आ रहे थे और उनके ऊपर भी काफी दबाव था लेकिन आज उन्होंने जिम्मेदारी लेते हुए कप्तानी पारी खेली।

श्रेयस और प्रभसिमरन ने संभाली पंजाब की पारी

पंजाब की टीम के ऊपर काफी दबाव था और वो उनके खेल में भी साफ खल रहा था। अर्जुन ने प्रभसिमरन को लगभग आउट हो कर दिया था लेकिन ऋषभ पंत ने कैच ड्रॉप कर दिया। उसके बाद क्या था उनको सिर्फ थोड़ी सी किस्मत चाहिए थी जो उन्हें मिल गई। उसके बाद श्रेयस और प्रभसिमरन ने शुरुआत में तो थोड़ा वक्त लिया लेकिन उसके बाद उन्होंने लखनऊ के गेंदबाजों पर जमकर हमला बोला।

दोनों ने बीच के ओवरों में काफी तेजी से रन बनाए। उन्होंने लखनऊ की ताकत रहे प्रिंस यादव के ओवर में काफी रन जड़े जिसके चलते ऋषभ पंत के पास बाकी विकेट टेकिंग विकल्प मौजूद नहीं थे और उन्होंने 7-13 ओवरों के बीच 74 रन जड़ दिए और मैच को लगभग एकतरफा सा बना दिया।

श्रेयस और प्रभसिमरन ने जिताया पंजाब किंग्स को मैच, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरात

प्रभसिमरन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक और अर्धशतक जड़ दिया। श्रेयस भी पीछे नहीं रहे और उन्होंने कप्तानी पारी खेलते हुए पचासा पूरा किया। हालांकि प्रभ 39 गेंदों में 69 रन बनकर आउट हुए। लेकिन अय्यर ने रुकने का नाम नहीं लिया। उन्होंने सबसे अनुभवी गेंदबाज शमी के ओवर में 3 छक्के लगाकर मैच खत्म सा कर दिया।

अर्जुन को पहली बार इस मैच में खेलना का मौका मिला और उसमें उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने स्पेल में 36 रन देकर 1 विकेट लिया। पंजाब किंग्स ने आसानी से यह मैच विकेट से जीत लिया। श्रेयस आईपीएल में अपना पहला शतक पूरा करने से चूक गए। वो 95 रनों पर नाबाद रहे

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version