Thursday, June 18

आईपीएल के इतिहास में एक से बढ़कर एक शानदार बल्लेबाज देखने को मिले हैं। साल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के निकोलस पूरन ने कुछ ऐसा ही कारनामा किया है। पूरन भी बड़े छक्के लगाने के लिए मशहूर हैं। हाल ही में उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए इस लीग में अपनी 100 पारियां पूरी कर ली हैं। इस बीच IPL में शुरुआती 100 पारियों के बाद सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भी इनका नाम शामिल हो गया है। इसी कड़ी में हम आपको 100 पारियों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे।

क्रिस गेल (265 छक्के)

वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने 2009 में अपने IPL करियर में डेब्यू किया था। उन्होंने अपनी शुरुआती 100 पारियों के बाद 265 छक्के लगाए हैं। उन्होंने अपने IPL करियर का अंत सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी के रूप में भी किया था। उन्होंने इस फेमस लीग में 357 छक्के लगाए थे। इस खिलाड़ी ने अपने IPL करियर में 39.72 की औसत और 148.96 की स्ट्राइक रेट के साथ 4,965 रन बनाए थे। फिलहाल वह आईपीएल से रिटायर हो चुके हैं।

आंद्रे रसेल (203 छक्के)

वेस्टइंडीज के घातक ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने अपनी 100 पारियों में 203 छक्के बनाए हैं। रसेल ने अपने IPL करियर में 140 मैच खेलते हुए 28.20 की औसत और 174.17 की स्ट्राइक रेट से 2,651 रन बनाए हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में 12 अर्धशतक भी जड़े हैं। इस लीग में इनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 88 रन का है। दूसरी तरफ गेंदबाजी में उन्होंने 23.27 की औसत से 123 विकेट भी चटकाए हैं।

निकोलस पूरन (186 छक्के)

वेस्टइंडीज के स्टार खिलाड़ी पूरन ने अपनी शुरुआती 100 पारियों में 186 छक्के भी लगाए हैं। पूरन ने IPL 2019 में डेब्यू किया था। अब तक इस टूर्नामेंट में पूरन 103 मुकाबले खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 100 पारियों में 31.96 की औसत और 164.70 की स्ट्राइक रेट से 2,525 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 15 अर्धशतक भी आए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 87* रन का है। इस टीम के अलावा पूरन सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स का भी IPL में हिस्सा रह चुके हैं।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version