Thursday, June 18

पंजाब किंग्स के स्टार खिलाड़ियों अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल पर फ्रेंचाइजी ने गाज गिरा दी हैं। हाल ही में बीसीसीआई ने हनी ट्रैप और प्लेयर्स के लिए नई एडवाइजरी जारी ही की थी कि अब फ्रेंचाइजी भी खिलाड़ियों पर एक्शन ले रही हैं। तो चलिए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

अर्शदीप और चहल को मिली टीम मैनेजमेंट से चेतावनी

बता दें, कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंजाब किंग्स की टीम मैनेजमेंट ने चहल अजर अर्शदीप सिंह को आईपीएल 2026 के बाकी मुकाबलों से पहले सख्त चेतावनी दी है। हालांकि, फ्रेंचाइजी की तरफ से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

अर्शदीप के वीडियो बनाने पर लगा प्रतिबंध

मीडिया खबरों के अनुसार, अर्शदीप सिंह को उनके यूट्यूब चैनल पर फिलहाल कोई नया वीडियो अपलोड करने से रोक दिया गया है। वहीं, युजवेंद्र चहल को हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में कथित तौर पर वेपिंग करते हुए देखे जाने के बाद चेतावनी दी गई है।

बीसीसीआई की गाइडलाइन के बाद लिया गया फैसला

बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला बीसीसीआई की नई सख्त गाइडलाइंस से जुड़ा हुआ है। हाल ही में बोर्ड ने सभी आईपीएल फ्रेंचाइजियों को सात पन्नों की एडवाइजरी जारी की थी, जिसमें खिलाड़ियों की सुरक्षा, टीम होटल प्रोटोकॉल और लीग की इंटीग्रिटी बनाए रखने पर जोर दिया गया था।

बीसीसीआई ने साफ कहा था कि किसी भी तरह की लापरवाही या अनधिकृत गतिविधि से लीग की छवि को नुकसान पहुंच सकता है।

गाइडलाइंस में फ्रेंचाइजियों को यह भी निर्देश दिया गया कि टीम होटल में आने-जाने वाले मेहमानों का पूरा रिकॉर्ड रखा जाए और किसी भी नियम के उल्लंघन की जानकारी तुरंत आईपीएल ऑपरेशंस टीम को दी जाए। माना जा रहा है कि इसी सख्ती के चलते पंजाब किंग्स ने अपने खिलाड़ियों पर यह कदम उठाया है।

शानदार शुरुआत के बाद फिसल रही पंजाब की गाड़ी

वहीं पंजाब किंग्स के प्रदर्शन की बात करें तो टीम ने आईपीएल 2026 की शुरुआत शानदार अंदाज में की थी। उन्होंने अपने पहले 7 मुकाबलों में से 6 मैच जीते थे। लेकिन इसके बाद टीम लगातार तीन मुकाबले हार चुकी है।

पंजाब किंग्स की नजर वापसी पर होगी। टीम अपना अगला मुकाबला 11 मई को धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version