दिल्ली कैपिटल ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर अपनी चौथी जीत दर्ज कर ली है।

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली की टीम चेस अच्छा नहीं करती है इसलिए उन्होंने यह निर्णय लिया था।

रियान पराग और फरेरा के चलते आरआर ने बनाए 225 रन

आरआर की शुरुआत इस मैच में अच्छी नहीं हुई। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल इस मैच में सिंगल डिजिट में ही आउट हो गए। ध्रुव और जुरैल ने पहले पारी को संभाला और उसके बाद ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए रनों की गति को बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने शतकीय साझेदारी भी की।

रियान में कप्तानी पारी खेलते हुए 90 रन बनाए। लेकिन अंत में डोनोवन फरेरा ने धमाकेदार बैटिंग की। उन्होंने 14 गेंदों में 47 रन बनाए जिसके चलते टीम 225 रन बनाने में सफल हुई। स्टार्क ने इस मैच में वापसी की और 40 रन देकर 3 विकेट लिए।

केएल राहुल और निशंका ने दिलाई दिल्ली को जबरदस्त शुरुआत

पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल के लिए अपना डेब्यू करने वाले साहिल पारख बैक स्पेजम के चलते नहीं खेल सकें और उनकी जगह निशंका को मौका दिया गया। उन्होंने और केएल राहुल ने एक बार फिर से अच्छी पार्टनरशिप की।

निशंका ने राजस्थान की ताकत नई गेंद से विकेट लेना को रोक दिया। उन्होंने ज़ोफ्रा और बर्गर की बैक ऑफ लेंथ का भरपूर फायदा उठाया और उनमें कट और पुल लगाकर दिल्ली को अच्छी शुरुआत दिलाई।

बिना प्लान के उतरी राजस्थान की टीम

राजस्थान की टीम इस मैच में बिना किसी तैयारी के आई थी। क्योंकि, निशंका की कमजोरी फुल बॉल हैं और वो उसमें हर बार आउट भी होते हैं लेकिन पारी की शुरुआत में उन्हें किसी ने भी फुल गेंद नहीं फेंकी और और लगातार बैक ऑफ लेंथ बॉलिंग करते रहे जो कि उनकी ताकत भी है।

निशंका ने 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। वो और राहुल राजस्थान की पकड़ से मैच बहुत दूर ले जा रहे थे तभी जडेजा की फुल बॉल पर वो रिवर्स स्वीप मारने का चक्कर में एलबीडब्ल्यू हो गए।

राणा और राहुल ने छीना राजस्थान के हाथ से मैच

राहुल ने निशंका के आउट होने के बाद गियर चेंज और ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। नीतीश राणा ने भी तेजी से रन बनाए और कभी भी दबाव दिल्ली की टीम पर नहीं आने दिया। दोनों ने छोटी लेकिन उपयोगी साझेदारी करके रन रेट को कम कर दिया।

हालांकि तुषार देशपांडे की वाइड यॉर्कर बॉल को वो थर्डमैन एरिया में गौड़ करना चाहते थे लेकिन बॉल उनके बल्ले का किनारा लेकर कीपर के हाथों में पहुंच गई। अंपायर ने उन्हें आउट नहीं दिया था लेकिन स्टैंड इन कप्तान यशस्वी ने रिव्यू लिया और ब वो आउट हुए।

स्टब्स और आशुतोष ने दिलाई दिल्ली को जीत

केएल राहुल भी ज्यादा देर नहीं टिक सकें और 40 गेंदों में 75 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि तब तक मैच दिल्ली के पक्ष में आ चुका था। आशुतोष और ट्रिस्टन स्टब्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल को यह मैच जीता दिया और इस जीत के साथ पिछले कुछ मैचों से चला आ रहा हार का सिलसिला भी थम गया हैं। अब डीसी की टीम के नाम 4 जीत हो गई है और प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार रखी है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version