BGMI का कॉम्पिटिटिव सीन अब और भी ज्यादा इंटेंस हो गया है, क्योंकि KRAFTON India Esports ने Battlegrounds Mobile Pro Series (BMPS) BMPS का फॉर्मेट ऑफिसियल अनाउंस कर दिया है। यह टूर्नामेंट मई से शुरू होगा और इसमें एक हाई-स्टेक्स “प्रमोशन और रेलीगेशन” सिस्टम देखने को मिलेगा, जो टीमों की कंसिस्टेंसी को परखने और देश की सबसे मजबूत टीमों को रिवॉर्ड देने के लिए तैयार किया गया है।

मई से लेकर जून तक चलने वाले इस बड़े टूर्नामेंट के पूरे सफर और फॉर्मेट को लेकर अब साफ तस्वीर सामने आ चुकी है इस आर्टिकल में हम आपको BMPS 2026 के फॉर्मेट से जुडी सभी जानकारी देंगें।

BMPS 2026 फॉर्मेट डिटेल्स

इस टूर्नामेंट की शुरुआत 64 टॉप टीम्स आपसमें भिड़ेंगी, जिन्हें पिछले ऑफिशियल टूर्नामेंट की रैंकिंग के आधार पर चार ग्रुप A, B, C और D में बांटा गया है। करीब एक महीने तक चलने वाले इस फेज़ में टीमें एरंगेल, मीरामार और सनहोक जैसे मैप्स पर भिड़ेंगी, लेकिन इस बार एक ऐसा ट्विस्ट जोड़ा गया है जो हर मैच को खास बनाएगा।

नए प्रमोशन और रेलीगेशन सिस्टम की वजह से लीडरबोर्ड हर वक्त बदलता रहता है। हर छह मैच के बाद टीमों की पोज़िशन में बड़ा फेरबदल देखने को मिलता है।

प्रमोशन: ग्रुप B, C और D की टॉप 4 टीमें अगले ऊपरी ग्रुप में पहुंच जाती हैं।

रेलीगेशन: ग्रुप A, B और C की सबसे नीचे की 4 टीमें इस टूर्नामेंट से आउट हो जाती है।

जैसे-जैसे क्वालिफायर अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंचता है, मुकाबला और भी ज्यादा टफ हो जाता है। आखिर में ग्रुप A की टॉप 8 टीमें सीधे BMPS 2026 ग्रैंड फाइनल में अपनी जगह बना लेती हैं, वहीं ग्रुप D की नीचे की 8 टीमों का सफर यहीं खत्म हो जाता है।

सर्वाइवल स्टेज और सेमीफ़ाइनल की तारीखें

सर्वाइवल स्टेज (2 जून – 5 जून): इस राउंड में 32 टीमें जो क्वालिफायर में मिड और लो रैंक पर रहीं, राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में मुकाबला करती हैं। यहां से सिर्फ टॉप 8 टीमें ही सेमीफाइनल में जगह बना पाती हैं, बाकी का सफर यहीं खत्म हो जाता है।

सेमीफाइनल (9 – 12 जून): इस स्टेज में कुल 24 टीमें उतरती हैं, जिनमें क्वालिफायर से बची टीमें और ग्रुप B की टॉप परफॉर्मर टीमें शामिल होती हैं। मुकाबला डबल राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में होता है, जहां सिर्फ टॉप 6 टीमें ही सीधे ग्रैंड फाइनल का टिकट हासिल कर पाती हैं, जबकि सबसे नीचे की दो टीमों को बाहर होना पड़ता है।

लास्ट चांस और ग्रैंड फ़ाइनल क्या है

सेमीफाइनल में 7वीं से 22वीं रैंक पर रहने वाली टीमों के लिए एक आखिरी मौका दिया जाता है।

लास्ट चांस स्टेज (13 – 14 जून)

इस चरण में 12 मैचों का तेज़ और हाई-प्रेशर मुकाबला होता है, जहां हर गेम बेहद अहम होता है। यहां से सिर्फ टॉप 2 टीमें ही जगह बना पाती हैं और एलीट 16-टीम ग्रैंड फाइनल लाइनअप में बची हुई सीट्स हासिल करती हैं।

गेमिंग से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version