Free fire max बैटल रॉयल एक्सपीरियंस देता है, साथ ही जब इसे कंप्यूटर/pc पर खेला जाता है तो ग्राफिक्स और कंट्रोल्स और भी स्मूथ और बेहतर महसूस होते हैं। अच्छी बात ये है कि आप इसे विंडो 10 और विंडो 11 पर आसानी से इंस्टॉल कर सकते हैं। अगर आप PC पर Free fire max खेलने का चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में हम आपको इसे डाउनलोड और सेटअप करने के आसान तरीका बताएँगे।
PC Windows के लिए Free fire max डाउनलोड से पहले इन बातों का रखें ध्यान
Free fire max को स्मूथ तरीके से चलाने के लिए आपके PC में कुछ बेसिक हार्डवेयर जरूरी होते हैं। आपके सिस्टम में विंडो 10 और विंडो 11 इंस्टॉल होना चाहिए। इसके साथ ही एक Intel या AMD प्रोसेसर होना जरूरी है, ताकि गेम बिना लैग के चल सके। परफॉर्मेंस के लिए कम से कम 4GB RAM होना जरूरी है, और आपके सिस्टम में करीब 5GB का फ्री स्टोरेज भी होना चाहिए। इसके अलावा, PC की सेटिंग्स में वर्चुअलाइजेशन ऑन होना चाहिए, ताकि गेम सही तरीके से रन कर सके।
एमुलेटर के बिना PC पर नहीं खेल सकते हैं Free Fire Max
Free Fire Max असल में मोबाइल डिवाइस के लिए बना है, इसलिए इसे PC पर खेलने के लिए आपको Android एमुलेटर की जरूरत पड़ती है।
इस काम के लिए BlueStacks और Ld player जैसे ऑप्शन काफी फेमस हैं। ये बेहतर परफॉर्मेंस के साथ-साथ कस्टम की-मैपिंग जैसी सुविधाएं भी देते हैं, जिससे गेम खेलना और आसान हो जाता है। इस गाइड में हम खास तौर पर BlueStacks का इस्तेमाल करेंगे, ताकि आपको सेटअप प्रोसेस आसानी से समझ में आ सके।
PC में Free Fire Max डाउनलोड करने का आसान तरीका जानें
कोई भी ब्राउज़र ओपन करें: सबसे पहले, अपने विंडो पीसी पर एक वेब ब्राउज़र खोलें।
वेबसाइट पर जाएँ: ऑफिशियल bluestack वेबसाइट पर जाएँ।
ऐप डाउनलोड करें: उसमे लेटेस्ट वर्शन के लिए डाउनलोड बटन पर क्लिक करें।
इंस्टॉलर ओपन करें: डाउनलोड खत्म होने के बाद इंस्टॉलर फ़ाइल को ओपन करना है।
सॉफ्टवेयर इंस्टॉल: इसे इंस्टॉल करने के लिए स्क्रीन पर दिए गए नियम और शर्तों को फॉलो करें।
एमुलेटर लॉन्च करें: इंस्टॉलेशन को जाने के बाद bluestack ऐप को ओपन करें।
लॉग इन सेक्शन: अपने Google अकाउंट क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके साइन इन कर सकते हैं।
स्टोर खोलें: एमुलेटर में Google play store ओपन करें।
गेम खोजें: सर्च बार में Free fire max को सर्च करें।
गेम इंस्टॉल करें: गेम टाइटल के आगे इंस्टॉल बटन पर क्लिक करें।
इंस्टॉल पूरा होने दें: डाउनलोड और इंस्टॉलेशन पूरी तरह से खत्म होने का इंतज़ार करें।
Free Fire Max इंस्टॉल होने के बाद आगे का प्रोसेस भी काफी आसान है। एमुलेटर की होम स्क्रीन पर वापस जाएं और Free fire max के आइकन पर क्लिक करें। गेम तुरंत आपके PC में खुल जायेगा। अब अपने मौजूदा गेम अकाउंट से लॉग इन करें, ताकि आपका सारा प्रोग्रेस बना रहे। इसके बाद बेहतर कंट्रोल के लिए अपनी की-बाइंडिंग को अपनी सुविधा के हिसाब से सेट कर लें।







