RCB vs DC मैच में दिल्ली कैपिटल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग XI सामने आ गई।
IPL 2026 के 26वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल (DC) आमने-सामने हैं। टॉस से पहले RCB vs DC Playing XI को लेकर बने सभी सवाल अब पूरी तरह साफ हो चुके हैं, क्योंकि दिल्ली कैपिटल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है और दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग XI सामने आ गई है।
RCB vs DC: चिन्नास्वामी स्टेडियम में कैसी रहेगी पिच
अगर पिच की बात करें तो चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां लगातार हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिले हैं और 220 से ज्यादा का स्कोर भी सुरक्षित नहीं माना जा रहा। पिछले मैच में भले ही यहाँ एलएसजी की टीम बड़ा स्कोर नहीं बना पाई थी लेकिन उसके पहले सीएसके वाले मैच में दोनों टीमों ने 220 से ज्यादा का स्कोर बनाया था।
इसे देखते हुए यह साफ है कि इस मुकाबले में टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है। पॉवरप्ले में तेज शुरुआत ही मैच का रुख तय कर सकती है, इसीलिए दोनों टीमों के ओपनर्स पर बड़ी जिम्मेदारी रहेगी।
RCB vs DC Playing XI: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग XI
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग XI: विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस मुकाबले में अपनी जीत की लय को बरकरार रखते हुए बिना किसी बदलाव के उसी प्लेइंग XI के साथ उतरने का फैसला किया है।
RCB vs DC Playing XI: दिल्ली कैपिटल की संभावित प्लेइंग XI
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, औक़िब नबी, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, टी नटराजन।
दिल्ली कैपिटल्स ने भी इस मुकाबले में अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया हैं।
RCB vs DC: मैच के प्रमुख खिलाड़ी
अब अगर मैच के प्रमुख खिलाड़ियों पर नजर डालें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से फिल साल्ट और रजत पाटीदार पर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए पथुम निसंका और समीर रिज़वी सिंह शानदार फॉर्म में हैं और एक बार फिर मैच का रुख बदल सकते हैं।
अंत में, चिन्नास्वामी में खेले जाने वाले इस मुकाबले में RCB vs DC Playing XI सबसे अहम फैक्टर रहने वाली है, क्योंकि सही टीम कॉम्बिनेशन ही इस मैच में जीत तय करेगा।







