Thursday, June 4

भारत के विकेटकपीर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी से नाम वापस ले लिया है। पंत खुद से कप्तानी से हटने का फैसला लिया है। आईपीएल 2026 में निराशाजनक रहा है। उनकी कप्तानी में LSGइस बार लखनऊ से प्वाइंट टेबल में सबसे नीचे है। इस बार टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पायी है। 29 मई को ये जानकारी LSG के ऑफिसियल हैंडल से जानकारी दी है।

ऋषभ पंत की कप्तानी में लखनऊ का रिकॉर्ड बेहद खराब

आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 14 मुकाबले ऋषभ पंत की कप्तानी में 4 मैचों में जीत मिली और टीम को 10 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। इस सीजन LSG ने 8 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में 10वें नंबर पर मौजूद रही ।

यह भी पढ़ें: IPL प्लेऑफ में शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट, जानिए

ऋषभ पंत ने खुद से लिया है कप्तानी  से हटने का फैसला

इस साल LSG के मालिक संजीव गोयनका के स्वामित्व वाली टीम को एक भारी नुकसान हुआ है। इसके बाद भरपाई करने के लिए ऋषभ पंत ने कप्तानी से अपना नाम वापस ले लिया है। LSG ने ऑफिसियल  पोस्ट कर ऋषभ पंत के कप्तानी छोड़ने की जानराकी दी है। इस में टीम के क्रिकेट हेड कोच टॉम मूडी का हवाला देते हुए एक स्टेटमेंट जरी किया है।

इस बयान में क्या लिखा गया हैं  कि ‘ऋषभ ने फ्रेंचाइजी से इस संबंध में संपर्क किया था और हमने सम्मानपूर्वक उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। ऐसे निर्णय लेना कभी आसान नहीं होता। कप्तान के रूप में ऋषभ ने इस ड्रेसिंग रूम में जो कुछ भी योगदान दिया है, उसके लिए हम उनके आभारी हैं.।अब हमारा ध्यान सर्वश्रेष्ठ मानकों तक पहुंचने के लिए टीम के सामूहिक पुनर्निर्माण और पुनर्गठन पर है’।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version