राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी के ताबड़तोड़ की बदौलत 20 ओवरों में 214 रन बना दिए।

राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बड़े मैचों में हमेशा बोर्ड पर रन काफी महत्वपूर्ण होते है। हालांकि आरआर की शुरुआत काफी खराब रही। यशस्वी जायसवाल 2 और ध्रुव जुरैल 7 रन बनकर आउट हो गए। राजस्थान की टीम।9 रनों पर 2 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी।

जडेजा और वैभव ने राजस्थान को संभाला

वैभव और जडेजा ने शुरू में समय लिया और गुजरात के गेंदबाजों की धारदार गेंदबाजी को सम्मान दिया। लेकिन थोड़ी देर बाद जब वो पिच पर सेटल हो गए तो दोनों ने काफी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। वैभव ने राशिद के ओवर में दो छक्के जड़ते हुए 18 रन बटोर लिए। जडेजा ने भी उसके बाद अपने गियर शिफ्ट किए और तेज गेंदबाजों के खिलाफ तेजी से रन बनाए।

जडेजा 19 गेंदों में 34 रन बनाकर खेल रहे थे तभी उनके हाथ पर गेंद लगी जिसके चलते वो फील्ड छोड़कर चले गए। हालांकि उसके बाद कोई भी वैभव का साथ अच्छे से नहीं दे पाया। रविंद्र दोबारा रिटायर्ड हर्ट से वापस आए और उसके बाद दोनों ने फिर तेजी से रन बनाए।

फिर शतक से चूके सूर्यवंशी

वैभव ने होल्डर और रबादा के ओवर में कई बाउंड्री जड़ी और एक बार फिर अपने शतक की तरफ बढ़ रहे थे। लेकिन प्रसिद्ध की बाउंसर पर वो फिर अपर कट मारने के प्रयास में डीप थर्डमैन पर कैच आउट हो गए। वैभव ने 47 गेंदों में 96 रन बनाए।

फरेरा ने दिया ताबड़तोड़ फिनिश

वैभव के आउट होने के बाद लग रहा था कि टीम 200 का आंकड़ा बड़ी मुश्किल से छू पाएगी। लेकिन आखिरी ओवर में डोनोवन फरेरा ने 3 छक्के और एक चौका जड़कर स्कोर को 214 तक पहुंचा दिया।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version