वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 47 गेंदों में 96 रनों की पारी खेलकर कई रिकॉर्ड बना दिए।

राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस क्वालीफायर 2 मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने 96 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को बड़ा स्कोर बनाने में मदद की। उन्होंने 47 गेंदों में 8 चौके और 7 छक्कों की मदद से 96 रन बनाए। इस पारी में सूर्यवंशी ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।

आईपीएल में पारियों के मामले में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय बने वैभव

वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 96 रनों की पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने आईपीएल में सबसे तेज 1000 रन पूरे कर दिए। उन्होंने मात्र 24 इनिंग्स में यह कीर्तिमान अपने नाम किया।

आईपीएल में सबसे तेज 1000 रन बनाने के मामले में वो दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के लेंडल सिमंस की बराबरी की है। सबसे तेज 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड शॉन मार्श के नाम पर हैं। उन्होंने 21 पारियों में यह रिकॉर्ड बनाया था।

IPL में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज (पारियों के हिसाब से)

शॉन मार्श: 21 पारियां

लेंडल सिमंस: 23 पारियां

वैभव सूर्यवंशी: 23 पारियां

डेवोन कॉन्वे: 24 पारियां

मैथ्यू हेडन: 25 पारियां

साईं सुदर्शन: 26 पारियां

एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में 5वें पर पहुंचे वैभव

विराट कोहली ने 2016 के आईपीएल सीजन में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 16 मैचों में 973 रन बनाए थे। यह रिकॉर्ड आज भी काबिज है। वैभव ने अपनी तूफानी पारी के दौरान एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वो आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में 5वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

वैभव इस सीजन 16 मैचों में 237 के धुंआधार स्ट्राइक रेट से 775 रन बना चुके हैं। अब उनसे आगे सिर्फ जॉस बटलर, शुभमन गिल, डेविड वॉर्नर और विराट कोहली ही है। हालांकि किसी ने भी उनसे ज्यादा तेजी से रन नहीं बनाए हैं।

IPL में एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

विराट कोहली: 973- 152.03 स्ट्राइक रेट (2016)

शुभमन गिल: 890- 157 स्ट्राइक रेट (2023)

जॉस बटलर: 863- 149.05 स्ट्राइक रेट (2022)

डेविड वॉर्नर: 848- 151.7 स्ट्राइक रेट (2016)

वैभव सूर्यवंशी: 775- 237 स्ट्राइक रेट (2026)

साईं सुदर्शन: 759- 156.17 स्ट्राइक रेट (2025)

आईपीएल प्लेऑफ़ सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने वैभव

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल प्लेऑफ के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 12 साल पुराना रिद्धिमान साहा का रिकॉर्ड तोड़ा है। जिन्होंने 2014 में 11 सिक्स लगाए थे।

IPL प्लेऑफ के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

19 – वैभव सूर्यवंशी 2026

11 – रिद्धिमान साहा 2014

11- शुभमन गिल 2023

10 – रजत पाटीदार 2022

9 – रजत पाटीदार 2026

आईपीएल के एक सीजन में 90 रन में कई बार आउट लेने वाले बल्लेबाज बने वैभव

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल के एक सीजन में 90 रनों में सबसे ज्यादा बार आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल की बराबरी की है जो कि साल 2014 में 3 बार 90 में आउट हुए थे।

IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा बार 90 में आउट होने वाले बल्लेबाज

3 – ग्लेन मैक्सवेल (2014)

3 – वैभव सूर्यवंशी (2026)

2 – मिशेल मार्श (2026)

आईपीएल में सबसे ज्यादा 90 में आउट होने वाले बल्लेबाज बने वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में सबसे ज्यादा 90 में आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए है। वो अब तक 3 बार नाइंटीज में आउट हो चुके हैं। उन्होंने इस मामले में डेविड वॉर्नर, केएल राहुल, ग्लेन मैक्सवेल और ऋतुराज गायकवाड़ की बराबरी की है।

IPL में सबसे ज्यादा नाइनटीज में आउट होने वाले खिलाड़ी

3 – डेविड वार्नर

3– केएल राहुल

3 – ग्लेन मैक्सवेल

3- ऋतुराज गायकवाड़

3– वैभव सूर्यवंशी

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version