गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है।
राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए काफी खराब शुरुआत की। जायसवाल और जुरैल सस्ते में पवेलियन लौट गए लेकिन एक बार फिर सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। इस बार जडेजा ने भी उनका बखूभी साथ निभाया। हालांकि बल्लेबाजी के दौरान गेंद उनके हाथ में लग गई जिसके चलते वो रिटायर्ड हर्ट हो गए।
सूर्यवंशी, जडेजा और फरेरा की तूफानी पारियों की बदौलत राजस्थान ने बनाए 214 रन
सूर्यवंशी ने उसके बाद भी धमाकेदार बल्लेबाजी जारी रखी और एक बार फिर शतक लगाने से चूक गए। उन्होंने 47 गेंदों में 96 रन बनाए। अंत में डोनोवन फरेरा ने राशिद के ओवर में 23 रन जड़े जिसमें 3 छक्के और एक चौका शामिल था। उन्होंने 11 गेंदों में 38 रन बनाए। राजस्थान ने पहले खेलते हुए 214 रन बनाए।
गिल और सुदर्शन ने फिर दी दमदार शुरुआत
गुजरात के ओपनिंग बल्लेबाजों कप्तान शुभमन गिल और साईं सुदर्शन ने काफी अच्छी शुरुआत दी। आर्चर के पहले ही ओवर में 17 रन आ गए जिससे मोमेंटम गुजरात की तरफ आ गया। नांद्रे बर्गर के अगले ओवर में 14 रन आए जिसके बाद जीटी ने मुड़कर वापस नहीं देखा।
शुभमन और साईं ने बिना जोखिम उठाते हुए पावरप्ले में बल्लेबाजी की। क्योंकि उनको पता था कि इस पिच पर नई गेंद से ही विकेट मिल सकते है इसके साथ राजस्थान के पास सिर्फ जोफ़रा आर्चर ही है। दोनों ने पावरप्ले में 69 रन बनाए।
गिल सुदर्शन ने फिर जमाई शतकीय साझेदारी
एक बार जब दोनों सेट हो गए तो मिडल ओवरों में उन्होंने सभी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। इस मुकाबले में गिल अग्रेसर की भूमिका निभा रहे थे। वो लगातार जब मन हो रहा था तब बाउंड्री लगा रहे थे और इस बार सुदर्शन आराम से खेल रहे थे। शुभमन ने इसी बीच एक और अर्धशतक पूरा कर लिया।
शुभमन और साईं ने एक बार शतकीय साझेदारी पूरी की। दोनों ने बीच के ओवरों में काफी तेजी से रन बनाए जिसका फायदा यह हुआ कि 10.50 का रन रेट सिर्फ 6 पर आ गया। साईं बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में आउट हो गए। लेकिन शुभमन एक तरफ से तेजी से रन बना रहे थे और उन्होंने फिर से क्वालीफायर में शतक जड़ दिया।
2023 के क्वालीफायर 2 में भी शुभमन ने मुंबई के खिलाफ शतक लगाया था और इस मैच में भी उन्होंने ऐसा किया। हालांकि शतक लगाने के बाद वो आर्चर का शिकार हो गए।
गुजरात ने फाइनल में बनाई जगह
गुजरात ने भले ही दो विकेट नियमित अंतराल में गंवाए लेकिन वाशिंगटन ने छोटी लेकिन अहम पारी खेलकर टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया। राहुल तेवतिया और जॉस बटलर ने आसानी से बचे हुए रनों को बनकर मैच जीता दिया। इस जीत के साथ ही गुजरात ने फाइनल में जगह बना ली है और अब उनका सामना 31 मई को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से अहमदाबाद में होना है।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।






