आईपीएल में लीग स्टेज और प्लेऑफ का सफर पार करके फाइनल मैच में जगह बनना कसी भी टीम के लिए बड़ी बात होती है। लेकिन कुछ टीमें ऐसी भी हैं, जिन्होंने बार-बार फाइनल में जगह बनाई है। इस कड़ी में हम आपको आईपीएल इतिहास की उन टॉप टीमों के बारे में बताएँगे, जिन्होंने सबसे ज्यादा बार फाइनल खेला है।
ये हैं आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार फाइनल खेलने वाली टीमों की लिस्ट
6. गुजरात टाइटंस (जीटी)- 2 बार फाइनल, 1 बार ख़िताब
साल 2026 शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस की टीम ने शनदार प्रदर्शन किया है। इस साल क्वालीफ़ायर 2 मैच में GT ने 7 विकेट से जीत हासिल कर ली है। टीम दूसरी बार फ़ाइनल अपनी जगह पक्की करने में सफल हुई है।
फाइनल में इनका मुक़ाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
5. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) – 3 बार फाइनल, 1 बार खिताब
हैदराबाद की टीम ने अब तक के आईपीएल इतिहास में 3 बार फाइनल में जगह बनाने में सफल हुई है। जिसमें 1 बार ट्रॉफी को अपने नाम करने कारनामा भी किया है, साल 2016 हैदराबाद ने ये मुकाम हांसिल किया था।
4. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) – 4 बार फाइनल, 3 बार खिताब
कोलकाता नाइट राइडर्स हमेशा से बड़े मैचों में शानदार प्रदर्शन करने के लिए जानी जाती है। केकेआर ने 4 बार फाइनल में जगह बनाने में सफल हुई है। इस दौरान कोलकता की टीम 3 बार चैंपियन बनने में सफल हुई है। केकेआर ने दो ट्रॉफी गौतम गंभीर की कप्तानी में उठाई थी, वहीं एक बार श्रेयस अय्यर की कप्तानी में KKR ने टाइटल जीता है।
3. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) – 5 बार फाइनल, 1 बार खिताब
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीमों की लिस्ट में शामिल है। बेंगलुरु ने अब तक कुल 5 बार फाइनल में अपनी अपना जगह पक्का करने में सफल हुई, 18 सालों के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार टीम ने साल 2025 में पहली बार टाइटल अपने नाम सफल करने में सफल हुई है। जिसका इंतजार RCB के फैंस का काफी समय से था।
2. मुंबई इंडियंस (MI) – 6 बार फाइनल, 5 बार खिताब
चेन्नई और मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास की सबसे खतरनाक और कंसिस्टेंट टीम्स में एक है। MI अब तक इस फाइनल में 6 बार जगह बनाने में सफल हुई है, इस दौरान टीम ने 5 बार टाइटल अपने नाम करने का कारनामा किया है।
रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई की टीम ने फाइनल्स में अपना दबदबा बनाने के लिए जानी जाती थी । मुंबई इंडियंस ने अपनी पांचों ट्रॉफी हिटमैंन की कप्तानी में जीती हैं, रोहीत आईपीएल के सबसे सफल कप्तान भी है।
1. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) – 10 बार फाइनल, 5 खिताब
एमएस धोनी की कप्तानी में CSK आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम रही है। चेन्नई के नाम आईपीएल फाइनल में सबसे ज्यादा बार 10 बार आईपीएल में पहुँचने का रिकॉर्ड दर्ज है। इस दौरान इनकी टीम 5 बार चैंपियन बनने में सफल हुई है।
आईपीएल जैसे दबाव वाले मैचों में धोनी शांत रहकर दबाव वाले मैच में जीत दर्ज करने में माहिर थे, यही इस टीम की सबसे बड़ी खासियत रही रही है। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी आखिरी ट्रॉफी साल 2023 में उठाई थी।







