Wednesday, February 18

Rohit Sharma 38th Birthday Celebration: आज 30 अप्रैल को भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने जयपुर में अपनी पत्नी के साथ अपना जन्मदिन का केक काटा, उसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

रोहित शर्मा ने मनाया 38वां जन्मदिन :-

Rohit Sharma and ritika sajdeh
Rohit Sharma and ritika sajdeh

मुंबई इंडियंस टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गल बल्लेबाज रोहित शर्मा आज 30 अप्रैल को अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने जयपुर में जाकर अपनी पत्नी के साथ अपने जन्मदिन के केक को काटा। इन सब का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। क्यूंकि इस समय मुंबई इंडियंस की टीम अपने अगले मैच के लिए जयपुर में ही मौजूद हैं। यहीं पर मुंबई की टीम का सामना आगामी 1 मई को राजस्थान रॉयल्स के साथ होने वाला है।

इस बीच उनके जन्मदिन मनाने का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो जयपुर का बताया जा रहा है, क्यूंकि मुंबई इंडियंस टीम यहीं पर ठहरी हुई है। इस वीडियो में रोहित शर्मा अपना जन्मदिन का केक काट रहे हैं, उनके साथ उनकी पत्नी रितिका सजदेह खड़ी हैं। इसके बाद रितिका रोहित को केक खिला रही हैं और फिर दोनों एक दूसरे को गले लगा लेते हैं।

IPL 2025 में रोहित शर्मा :-

इस समय आईपीएल 2025 सीजन में रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा हैं। जब आईपीएल का यह 18वां सीजन शुरू हुआ था तो तब मुंबई के शुरूआती मैचों में उनका बल्ला एक दम खामोश था। लेकिन जैसे-जैसे यह लीग आगे बढ़ी है तो अब उनका फॉर्म भी वापस आ गया है। क्यूंकि रोहित शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 76 रन नाबाद बनाने के बाद ही अगले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 70 रनों की पारी खेली थी।

rohit sharma
rohit sharma

उनके फॉर्म में वापस आने के बाद अब इसका असर मुंबई इंडियंस पर भी सीधा पड़ रहा है। क्यूंकि पहले यह टीम अंक तालिका में काफी पिछड़ रही थी, लेकिन इस समय मुंबई की टीम अब दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। इसके चलते हुए रोहित शर्मा ने आईपीएल 2025 के सीजन में अभी तक खेले 9 मैचों में कुल 240 रन बना लिए हैं। इस बीच उनके बल्ले से 2 अर्धशतक भी आए हैं। अब अगर उनके पूरे आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होने 266 मैचों में 6868 रन बनाए हैं। इस बीच उनके बल्ले से 2 शतक और 45 अर्धशतक भी आए हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version