Wednesday, February 18

IPL में RCB के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी का नाम सबसे ऊपर हैं। हाल ही में RCB के खिलाफ धोनी ने अपने पुराने अंदाज में गेंदबाजी को जमकर कुटा और आरसीबी के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। आइए जानते हैं, उन 5 खिलाड़ियों के बारे में, जिन्होंने आरसीबी के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं।

Most sixes For Indian Premier League vs Royal Challengers Bengaluru
Rohit Sharma/Getty Images

5. रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने RCB के खिलाफ 33 पारियों में 848 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 38 छक्के लगाए और उनका स्ट्राइक रेट लगभग 137 रहा। रोहित ने 7 अर्धशतक भी लगाए हैं और बेंगलुरु के गेंदबाजों को कई बार मुश्किल में डाला है।

4. आंद्रे रसेल

कोलकाता नाइट राइडर्स के आंद्रे रसेल ने सिर्फ 17 पारियों में RCB के खिलाफ 427 रन बनाए और 38 छक्के मारे। उनकी स्ट्राइक रेट 198 के करीब रही है, यानी जब भी रसेल मैदान पर आए, छक्कों की बरसात होने लगी। उनका पावर हिटिंग स्टाइल बेंगलुरु के गेंदबाजों के लिए हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा है।

3. केएल राहुल

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने 16 पारियों में 741 रन बनाए और RCB के खिलाफ 43 छक्के लगाए। उनका औसत 74.10 और स्ट्राइक रेट 147.31 रहा। राहुल ने 132* की नाबाद पारी खेली, जो उनके शानदार प्रदर्शन की गवाही देती है। बेंगलुरु के खिलाफ राहुल का बैटिंग रिकॉर्ड बहुत ही मजबूत रहा है।

2. डेविड वॉर्नर

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने RCB के खिलाफ 23 पारियों में 862 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 छक्के लगाए और उनकी स्ट्राइक रेट 160 के ऊपर रही। वॉर्नर ने 1 शतक और 9 अर्धशतक भी लगाए। उनका प्रदर्शन बेंगलुरु के खिलाफ हमेशा प्रभावशाली रहा है और उन्होंने कई बार मैच का रुख बदल दिया।

1. महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी ने RCB के खिलाफ 34 पारियों में 894 रन बनाए और 49 छक्के लगाए। उनकी स्ट्राइक रेट 143 रही और उन्होंने 4 अर्धशतक भी लगाए। धोनी का बेस्ट स्कोर 84* रहा और उनकी फिनिशिंग की कला ने RCB के खिलाफ कई बार मैच का परिणाम बदल दिया। उनका नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर है, और उन्होंने बेंगलुरु के खिलाफ अपनी ताकत को बार-बार साबित किया है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version