Wednesday, February 18

IPL 2025: आईपीएल 2025 के मैच नंबर-48 में बीते दिन दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम के बीच मैच खेला गया था। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम को अपने होम ग्राउंड पर 14 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। पिछले कुछ मैचों से अक्षर पटेल की अगुवाई वाली दिल्ली की टीम जीत की पटरी से उतर गई है। क्यूंकि उनको लगातार दो मैचों में हार मिली है। इसके चलते हुए अब दिल्ली की टीम का अंतिम-4 में क्वालीफाई करना भी अब मुश्किल हो गया है।

पिछले मैच में दिल्ली को मिली करारी शिकस्त :-

अगर इस मैच पर एक नजर डालें तो यह मैच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में दिल्ली की टीम ने टॉस को जीतकर केकेआर की टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था। तब पहले बल्लेबाजी करने आई कोलकाता की टीम ने दिल्ली की टीम को 205 रनों का लक्ष्य दिया था। कोलकाता के लिए इस मैच में उनके बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए।

Delhi Capitals
Delhi Capitals

इसके अलावा अगर दिल्ली की गेंदबाजी की बात करें तो उनके तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क इस मैच में 3 विकेट लेने में सफल रहे। वहीं इस लक्ष्य का पीछा करने आई दिल्ली की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती चली गई। उनकी तरफ से सलामी बल्लेबाज के तौर पर आए बल्लेबाज फाफ डुप्लेसिस ने सबसे ज्यादा 62 रनों का योगदान दिया था। उनके अलावा अक्षर पटेल ने भी 43 रन बनाए। लेकिन अंत में अपने बल्लेबाज विप्रज निगम के 19 गेंदों पर 38 रनों के बावजूद भी दिल्ली की टीम कोलकाता के स्कोर से 14 रन पीछे रह गई।

अंक तालिका में दिल्ली का हाल :-

केकेआर की टीम के खिलाफ मिली हार के बाद दिल्ली की टीम को अंक तालिका में काफी नुकसान झेलना पड़ा है। वहीं अंक तालिका में यह टीम इस समय चौथे स्थान पर मौजूद है।

Delhi Capitals
Delhi Capitals

इस सीजन में दिल्ली की टीम ने अभी तक कुल 10 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उनको 6 में जीत मिली है, जबकि इस दौरान उनको 4 में हार मिली है। वहीं इस समय दिल्ली कैपिटल्स टीम के फिलहाल 12 अंक हैं।

जानिए प्लेऑफ का समीकरण :-

आईपीएल 2025 के इस सीजन में दिल्ली की टीम को अभी 4 मुकाबले और खेलने हैं। वहीं इस टीम को अगर प्लेऑफ में अपनी जगह को पक्का करना है तो उनको कम से कम 2 मैचों में जीत हासिल करनी ही होगी।

Delhi Capitals, IPL 2025
Delhi Capitals, IPL 2025

इस बीच अगर वह 2 मैच जीतने में सफल हो जाती है तो उनके कुल 16 अंक हो जाएंगे। तब अंतिम-4 में उनका स्थान लगभग पक्का हो जाएगा। लेकिन इन बचे हुए 4 मैचों में से दिल्ली की टीम को तीन मैच घर से बाहर खेलने हैं। इस बीच केवल एक मैच ही उनको अपने घर पर खेलना है। इसको देखकर लगता है कि दिल्ली के लिए रास्ता काफी कठिन है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version