Wednesday, February 18

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) IPL की सबसे सफल टीमों में से एक रही है। इस टीम ने न केवल ट्रॉफी जीती हैं, बल्कि कुछ घातक गेंदबाज़ भी क्रिकेट को दिए हैं। तो चलिए देखते हैं कि IPL इतिहास में CSK के लिए सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज़ कौन हैं।

Highest wicket taker for Chennai Super Kings in IPL
Highest wicket taker for Chennai Super Kings in IPL/Getty Images

5. दीपक चाहर – 76 विकेट (2018-2024)

BBI – 4/13 | इकोनॉमी – 7.91

पावरप्ले स्पेशलिस्ट के नाम से मशहूर दीपक चाहर ने CSK के लिए नई गेंद से कई मैचों में कमाल किया है। 76 मैचों में 76 विकेट चटकाने वाले चाहर ने अपने करियर में 2 बार 4 विकेट झटके हैं।

4. एल्बी मोर्कल – 76 विकेट (2008-2013)

BBI – 4/32 | इकोनॉमी – 8.08

CSK के शुरुआती दौर के सबसे भरोसेमंद ऑलराउंडर में से एक रहे मोर्कल ने 78 मैचों में 76 विकेट लिए। उनका स्ट्राइक रेट 20.06 रहा, जो टी20 के लिहाज से शानदार है।

3. रविचंद्रन अश्विन – 95 विकेट (2009-2025*)

BBI – 3/16 | इकोनॉमी – 6.64

CSK की स्पिन यूनिट की जान रहे अश्विन का इकॉनॉमी रेट लाजवाब रहा है। उन्होंने 104 मैचों में 95 विकेट झटके हैं। हालांकि 4 विकेट या 5 विकेट का आंकड़ा नहीं छू सके, लेकिन उनका नियंत्रण और क्लास उन्हें खास बनाता है।

2. रवींद्र जडेजा – 138 विकेट (2012-2025*)

BBI – 5/16 | इकोनॉमी – 7.60

जड्डू सिर्फ फील्डिंग या बैटिंग के लिए ही नहीं, गेंदबाज़ी में भी CSK के असली हीरो हैं। 181 मैचों में 138 विकेट, जिसमें एक बार 5 विकेट और 3 बार 4 विकेट झटक चुके हैं। IPL में CSK की कामयाबी में इनका बड़ा हाथ है।

1. ड्वेन ब्रावो – 140 विकेट (2011-2022)

BBI – 4/42 | इकोनॉमी – 8.36

IPL में डैथ ओवर स्पेशलिस्ट की जब भी बात होती है, DJ ब्रावो का नाम सबसे ऊपर आता है। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 116 मैचों में 140 विकेट लेकर उन्होंने इतिहास रच दिया। उनका स्ट्राइक रेट महज़ 16.12 है, जो उन्हें टी20 का बाप बना देता है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version