Saturday, February 7

मुंबई इंडियंस (MI) और भारत के स्टार बल्लेबाज़ रोहित शर्मा ने आईपीएल में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ खेले गए पिछले मुकाबले में रोहित IPL इतिहास के दूसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बने थे। अब उन्होंने एक और कीर्तिमान हासिल कर लिया है।

मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने हैदराबाद में खेले जा रहे इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट की गेंद पर अपनी पारी का दूसरा छक्का लगाया, जो मुंबई इंडियंस के लिए उनका 259वां छक्का था। इस आंकड़े में IPL के साथ-साथ चैंपियन्स लीग T20 के भी मैच शामिल हैं। इसी के साथ रोहित ने कीरोन पोलॉर्ड को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम MI के लिए कुल 258 छक्के दर्ज हैं।

रोहित शर्मा ने 2011 से लेकर अब तक मुंबई इंडियंस के लिए अब तक कुल 229* मुकाबले खेले हैं, जबकि पोलॉर्ड ने 2010 से 2022 के बीच 211 मुकाबले खेले हैं। जहाँ एक ओर रोहित इस फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा टी20 मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं, तो वहीं पोलॉर्ड सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले विदेशी हैं। इन आँकड़ों में आईपीएल और चैंपियंस लीग T20 के मैच भी शामिल हैं।

मुंबई इंडियंस के लिए T20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

259 छक्के – रोहित शर्मा*

258 छक्के – कीरोन पोलॉर्ड

127 छक्के – सूर्यकुमार यादव*

115 छक्के – हार्दिक पांड्या*

106 छक्के – ईशान किशन (इस सीजन SRH के लिए खेल रहे हैं)

इस उपलब्धि के साथ रोहित ने साबित किया है कि वो न सिर्फ एक शानदार कप्तान रहे हैं, बल्कि बतौर बल्लेबाज़ भी मुंबई इंडियंस के लिए सालों से मैच विजेता की भूमिका निभाते आए हैं। पोलॉर्ड जैसे पॉवर हिटर को पीछे छोड़ना आसान नहीं था, लेकिन रोहित ने अपनी निरंतरता और क्लास से यह मुकाम हासिल किया।

अब सभी की निगाहें इस पर होंगी कि क्या रोहित इसी लय को बरकरार रखते हुए टीम को एक और खिताब दिला पाएंगे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version