Thursday, June 18

SRH CEO Kavya Maran Emotional After Klaasen’s 71 Runs vs MI: IPL 2025 के 41वें मुकाबले में जब सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की बल्लेबाज़ी मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ पूरी तरह से लड़खड़ा चुकी थी, तब हेनरिक क्लासेन ने टीम को संकट से बाहर निकालने की ज़िम्मेदारी ली। 8.3 ओवर में स्कोर 35/5 था और ऐसा लग रहा था कि टीम इस सीजन का अपना सबसे कम स्कोर बना बैठेगी। लेकिन क्लासेन ने संघर्ष करते हुए 44 गेंदों में 71 रनों की पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल थे।

क्लासेन की जुझारू पारी पर झूमीं काव्या मारन

क्लासेन की इस पारी के दौरान एक सीन ने सोशल मीडिया पर काफी ध्यान खींचा, सनराइजर्स की सीईओ काव्या मारन का उत्साह। क्लासेन के हर चौके और छक्के पर काव्या खुशी से झूमती नज़र आईं। जब क्लासेन ने अपना अर्धशतक पूरा किया, तो काव्या ने खड़े होकर तालियाँ बजाईं और अपने खिलाड़ियों को हौसला दिया।

हालांकि, पारी के अंतिम ओवर में जब जसप्रीत बुमराह ने क्लासेन को अपना आखिरी शिकार बनाया, तब काव्या मारन की मुस्कान में हल्की मायूसी भी दिखी। क्लासेन आखिरी ओवर में टीम के स्कोर को बड़ा नहीं कर सके और 20 ओवर में स्कोर 143/8 पर सिमट गया।

सोशल मीडिया पर भी फैन्स ने काव्या के रिएक्शन को जमकर शेयर किया। एक यूज़र, अंकित कंडा ने पोस्ट किया, “Kavya Maran और #SRHvsMI हैशटैग के साथ अपनी भावना व्यक्त की।

यह मुकाबला हैदराबाद के लिए ‘करो या मरो’ की स्थिति में है। सात में से सिर्फ दो मैच जीतकर टीम प्वाइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर है और इस मुकाबले में हार उन्हें प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर कर देगी।

खबर लिखे जाने तक, मुंबई इंडियंस ने रन चेज़ शुरू कर दी है और 5 ओवरों में 45/1 का स्कोर बना चुकी है। रोहित शर्मा 15 गेंदों पर 2 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 26 रन बनाकर और विल जैक्स 7 गेंदों में एक छक्के की मदद से 8 रन बनाकर क्रीज पर टिके हैं। अब देखना होगा कि क्या हैदराबाद की गेंदबाज़ी इस छोटे स्कोर को डिफेंड कर पाएगी या काव्या मारन को फिर से निराशा का सामना करना पड़ेगा।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version