Wednesday, June 17

वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार 78 रनों की पारी के बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर पॉइंट्स टेबल में टॉप कर लिया है।

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। बारिश की वजह से मैच 1:40 घंटे की देरी से शुरू हुआ। फिल साल्ट मैच की पहली ही गेंद पर चलते बनें। लेकिन उसके बाद विराट और पड़ीकल ने 3 ओवरों के अंदर 45 रन जोड़ दिए।

रजत को छोड़कर बाकी बलवाज हुए फ्लॉप

देवदत्त के कूट होते ही आकी बल्लेबाज उनके पीछे पीछे आ गए।कप्तान रजत पाटीदार एक छोर पर अकेले खड़े रहे और शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया। बाकी किसी ने भी उनका साथ नहीं दिया। अंत में वेंकटेश अय्यर ने कुछ बाद हिट्स लगाकर टीम को 201 के स्कोर तक ले गए

वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी

राजस्थान रॉयल्स की टीम 202 रनों का पीछा करने उतरी थी। इस मुकाबले में आरसीबी की गेंदबाजी जोश हेजलवुड के आने थोड़ी मजबूत तो हुई थी लेकिन लगातार विकेट गिरने के चलते उन्होंने इंपैक्ट सब में सुयश शर्मा की जगह वेंकटेश अय्यर को खिलाया जिसके चलते उनके पास एक गेंदबाजी ऑप्शन कम हो गया था।

बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत ठीक रही। जायसवाल और सूर्यवंशी ने पहले विकेट के लिए 21 रन जोड़े।

वैभव सूर्यवंशी शो ने लूटी महफिल

लेकिन उसके बाद शुरू होता हैं ‘द वैभव सूर्यवंशी शो।’ इसके बारे में आरसीबी के गेंदबाजों ने तैयारी भी की थी लेकिन उसके बाद भी वो कुछ नहीं कर पाए।

वैभव सूर्यवंशी ने भुवनेश्वर कुमार से लेकर जोश हेजलवुड और अभिनंदन सिंह सभी के खिलाफ तेजी से रन बनाए। लेकिन कोई भी देखने और सराहना करने के अलावा कुछ भी नहीं कर पाया।

वैभव ने 15 गेंदों में लगाया अर्धशतक

वैभव ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी जारी रखी और मात्र 15 गेंदों में ही अर्धशतक जड़ दिया। यह इस आईपीएल उनकी दूसरी हाफ सेंचुरी हैं जो कि 15 गेंदों में आई हैं। इससे पहले उन्होंने सीएसके के खिलाफ गुवाहाटी में ही 15 गेंदों में पचासा मार था।

ध्रुव जुरैल भी बखूभी वैभव सूर्यवंशी का साथ निभा रहे थे। वैभव ने मात्र 26 गेंदों में 300 की स्ट्राइक रेट से 78 रन जड़ दिए। लेकिन जैसे ही वो आउट हुए विकेटों की तो झड़ी सी लग गई। एक के बाद एक 3 विकेट गिर गए। हालांकि जडेजा और जुरैल ने सूझबूझ भरी बल्लेबाजी करते हुए और कोई विकेट नहीं गिरने दिया।

जुरैल और जडेजा की सूझबूझ भरी पारियों के चलते राजस्थान रॉयल्स ने दर्ज की जीत

दोनों ने शुरुआत में समय लिया लेकिन जैसे ही वो सेट हुए अपना नेचुरल गेम खेलने लगे। जुरैल और जडेजा ने आरसीबी के पांचवे गेंदबाज न होने का पूरा फायदा उठाया। उन दोनों ने हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार के ओवर आराम से खेले और बाकी गेंदबाजों के खिलाफ जोखिम उठाया।

ध्रुव ने लगातार दूसरे मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया और जडेजा ने भी उनका अच्छा साथ दिया। दोनों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिला दी। जुरैल 41 गेंदों में 83 तो वहीं जडेजा ने 25 गेंदों में 24 रन बनाकर नाबाद लौटे। राजस्थान की टीम ने गेंद शेष रहते मुकाबला जीत लिया। इस जीत के साथ वो अब पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंच गई हैं।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version