Saturday, June 13

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 201 रन बनाए।

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। क्योंकि मैच में बारिश का खतरा था और अगर बारिश की वजह से मैच छोटा होता हैं तो DLS में उनको फायदा मिलता।

बारिश की वजह से दी से शुरू हुआ मैच

मैच शुरू होने से पहले ही बारिश होने लगी जिसकी वजह से टॉस डिले हुआ था और उसके बाद फिर से मैच की शुरुआत से पहले बारिश हुई थी। जिसके चलते मैच 1:40 घंटे की देरी से शुरू हुआ था। हालांकि बारिश की वजह से ओवरों में कटौती नहीं की गई।

अच्छी शुरुआत के बाद फिसली बेंगलुरु की टीम

बेंगलुरु की शुरुआत खराब रही और फिल साल्ट मैच की पहली ही गेंद में बिना खाता खोले अपने हमवतन जोफरा आर्चर की गेंद पर आउट हो गए। उसके बाद कोहली ने अपनी शानदार फॉर्म बरकरार रखी और लगातार वो खराब गेंदों का भरपूर फायदा उठा रहे थे।

विराट और देवदत्त काफी तेजी से रन बना रहे थे लेकिन जोफरा ने इस बार पड़ीकल को आउट करके साझेदारी को तोड़ा। पड़ीकल के आउट होने के बाद कोहली भी बिश्नोई के खिलाफ बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में बोल्ड हो गए।

विराट के आउट होते ही लगा विकेटों का पतझड़

विराट के आउट होते ही विकेटों की झड़ी लग गई। एक के बाद एक खिलाड़ी लगातार खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा रहे थे। रजत पाटीदार एक छोर पर खड़े हुए थे लेकिन कोई भी उनका साथ देने को तैयार नहीं था।

रोमारियो ने थोड़ी देर रजत का साथ दिया और वो मुश्किल स्थिति से टीम को बाहर निकालकर ले गए लेकिन उसके बाद वो भी आउट हो गए।

रजत ने खेली कप्तानी पारी

इसके चलते आरसीबी को इंपैक्ट प्लेयर में वेंकटेश अय्यर को उतारना पड़ा ताकि सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया जा सकें। एक तरफ पाटीदार शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और उन्होंने अर्धशतक जड़ दिया। हालांकि वो रन गति को बढ़ाने के चक्कर में 63 रन बनाकर आउट हो गए।

वेंकटेश अय्यर ने किया शानदार फिनिश

वेंकटेश अय्यर को बड़े समय के बाद प्लेइंग 11 में खेलने का चांस मिला जिसके चलते वो रस्टी दिख रहे थे। लेकिन जैसे जैसे उनकी पारी आगे बढ़ी वो रंग में लौटते हुए नजर आए। संदीप शर्मा के आखिरी ओवर की शुरुआत उन्होंने धमाकेदार अंदाज में की।

शुरुआत 2 गेंदों पर 2 बाउंड्री लगाई जिसके चलते स्कोर 190 पार कर गया। आरसीबी ने रजत पाटीदार के अर्धशतक और वेंकटेश अय्यर के कैमियो के चलते 20 ओवरों में 201 रन बनाए।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version