IPL 2026: आईपीएल 2026 सीजन का आज सोमवार, 30 मार्च को तीसरा मैच राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा। वहीं इन दोनों के बीच आज यह मैच गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा पिछले आईपीएल सीजन 2025 में इन दोनों टीमों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था।
क्यूंकि अंक-तालिका में तब चेन्नई की टीम आखिरी स्थान पर रही थी। जबकि राजस्थान की टीम नौवें स्थान पर रही थी। तभी तो आज ये दोनों टीमें अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगी। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।
दोनों टीमों के बीच अभी तक रही है कड़ी टक्कर :-

आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 31 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए CSK की टीम को 16 में जीत मिली है। जबकि इस दौरान RR की टीम को 15 मैच में जीत मिली है। वहीं पिछले आईपीएल सीजन में आरआर ने अपना पहला मैच 6 विकेट और दूसरा मैच 6 रन से जीता था। इसके अलावा आईपीएल 2024 का एकमात्र मैच CSK की टीम ने 5 विकेट से जीता था।
आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है CSK की टीम :-
CSK टीम के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी अभी चोटिल हैं। तभी तो अब ऐसे में वह शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे। तभी तो अब उनकी गैरमौजूदगी में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संजू सैमसन संभालते हुए दिखाई देंगे। इसके अलावा सैमसन और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ टीम को मजबूत शुरुआत देना चाहेंगे। जबकि तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई खलील अहमद करेंगे।

CSK की संभावित एकादश : संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, सरफराज खान, कार्तिक शर्मा, अकील हुसैन, नूर अहमद, मैट हेनरी और खलील अहमद।
आज ऐसी हो सकती है RR की प्लेइंग इलेवन :-
इस समय RR का बल्लेबाजी क्रम काफी मजबूत दिखाई दे रहा है। क्यूंकि इस टीम के लिए यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी पहली गेंद से ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करना चाहेंगे। जबकि युवा कप्तान रियान पराग अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों से बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे। इसके अलावा रविंद्र जडेजा के टीम में आने से उनकी मजबूती और बढ़ गई है।

RR की संभावित एकादश : यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई और एडम मिल्ने।
आज ये हो सकते हैं दोनों टीमों के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :-
CSK : अंशुल कंबोज, श्रेयस गोपाल, रामकृष्ण घोष और राहुल चाहर।
RR : नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे और युधवीर सिंह चरक।
कैसी रहने वाली है आज बारसापारा स्टेडियम की पिच :-
गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच काली मिट्टी से बनी है। इसके चलते हुए यह बल्लेबाजी के लिए काफी अनुकूल मानी जाती है। इसके अलावा यहां पर हमें बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। जबकि इस पिच से गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिलती है।

इसके चलते हुए उनको यहां पर विकेट निकालने के लिए एडी-चोटी का जोर लगाना पड़ता है। लेकिन फिर भी यहां पर स्पिनर्स को थोड़ी मदद मिल सकती है। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 198 रन का है। जबकि दूसरी पारी का औसत स्कोर 180 रन का है।
कैसा रहेगा आज गुवाहाटी का मौसम :-
भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज सोमवार, 30 मार्च को गुवाहाटी का मौसम पूरी तरह साफ नहीं रहेगा। इसके अलावा आज यहां पर अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 19 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके अलावा आज यहां पर बारिश की 15 प्रतिशत उम्मीद है। जबकि आज यहां पर बारिश नहीं हुई तो अच्छा मैच देखने मिल सकता है।
आज इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें :-
आरआर के सलामी बल्लेबाज यशस्वी ने पिछले 10 मुकाबलों में 167.76 की स्ट्राइक रेट से 458 रन बनाए हैं। जबकि कप्तान रियान के बल्ले से पिछले 10 मैच में 171.08 की स्ट्राइक रेट से 284 रन आए हैं।

वहीं दूसरी तरफ चेन्नई की तरफ से शिवम दुबे ने पिछले 10 मैचों में 41.86 की औसत से 293 रन बनाए हैं। वहीं गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर ने पिछले 8 मैच में 8.88 की इकॉनमी से 7 विकेट लिए हैं। जबकि नूर अहमद ने पिछले 10 मैचों में 8.29 की इकॉनमी से 14 विकेट हासिल किए हैं।
कब और कहां देखें यह मैच :-
राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच यह मुकाबला 30 मार्च को गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रात 7:30 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। वहीं इस मैच का टॉस आज शाम 7 बजे होगा।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







