IPL 2026: आईपीएल 2026 का 16 वां मैच आज शुक्रवार, 10 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं इन दोनों के बीच आज यह मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। इसके अलावा आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में आरसीबी की टीम ने चेन्नई की टीम को 43 रनों के अंतर से हराया था।

जबकि दूसरी तरफ आरआर की टीम ने अपने पिछले मैच में एमआई की मजबूत टीम को 27 रनों से हराया था। इसके आलावा आज भी ये दोनों टीमें अपनी उसी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेंगी। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।

RR के खिलाफ खेलते हुए RCB का पलड़ा रहा है भारी :-

आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 34 मैच ही खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए आरसीबी की टीम को इनमें से 17 मैचों में जीत मिली है। जबकि इस बीच आरआर की टीम को भी 14 मैचों में जीत मिली है।

Royal Challengers Bangalore
Royal Challengers Bangalore

वहीं इस दौरान इन दोनों के 3 मैचों का कोई भी नतीजा नहीं निकल पाया है। इसके अलावा आईपीएल 2025 के सीजन में इन दोनों के बीच कुल 2 मैच खेले गए थे। तब इन दोनों ही मैचों को आरसीबी की टीम ने जीता था। आज भी इन दोनों के बीच अच्छे मैच की उम्मीद रहेगी।

आज इस तरह की हो सकती है आरसीबी की टीम :-

आईपीएल 2026 सीजन में आरसीबी की टीम को अपने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के खिलाफ खेलते हुए 43 रनों से शानदार जीत मिली थी। इस मैच में आरसीबी के खिलाड़ी टिम डेविड, देवदत्त पडिकल और भुवनेश्वर कुमार ने काफी शानदार प्रदर्शन किया था। इसके अलावा आज के इस मैच में आरसीबी की टीम को अपने सभी खिलाड़ियों से उसी प्रद्रशन की उम्मीद रहेगी।

royal challengers bangalore team
royal challengers bangalore team

आरसीबी की संभावित एकादश : RCB टीम की संभावित 11 :- विराट कोहली, फिल सॉल्ट, वेंकटेश अय्यर, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, मंगेश यादव, भुवनेश्वर कुमार और जैकब डफी।

RCB के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर : सुयश शर्मा, देवदत्त पडिक्कल, रसिख सलाम और जैकब बेथेल।

आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है आरआर की टीम :-

आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में आरआर की टीम को मुंबई इंडियंस की टीम के खिलाफ खेलते हुए 27 रनों से शानदार जीत मिली है। वहीं इस मैच में आरआर के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने अपनी टीम को काफी तेज शुरुआत दिलाई थी। इसके चलते हुए इस टीम काफी संतुलन बना हुआ है। वहीं इस सीजन में उनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी काफी अच्छी रही है। तभी तो इस मैच में भी यह टीम उसी प्रदर्शन को एक बार फिर से दोहराना चाहेगी।

Rajasthan Royals
Rajasthan Royals

आरआर की संभावित एकादश :- यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई और एडम मिल्ने।

आरआर के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर : नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे और युधवीर सिंह चरक।

आज ऐसा रहने वाला है गुवाहाटी की पिच का मिजाज :-

बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। गुवाहाटी की पिच पर शुरुआती कुछ ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग देखने को मिलती है, लेकिन उसके बाद यह विकेट बल्लेबाजी के लिए काफी शानदार हो जाती है।
बरसापारा पर आसानी से थ्रू द लाइन शॉट्स लगाए जा सकते हैं। लेकिन तब जब बल्लेबाज वेल सेट हो यहाँ पर खिलाड़ियों को शुरू में आकर थोड़ा समय लेना पड़ता हैं।

Barsapara Cricket Stadium Pitch
Barsapara Cricket Stadium Pitch

क्योंकि कभी कभी यह विकेट डबल पेस की तरह बिहेव करता हैं। जहाँ आते ही बड़े शॉट्स लगाना संभव नहीं होता हैं। यहाँ की स्क्वायर बाउंड्री भी ठीक ठाक बड़ी हैं और विकेट भी बहुत फ्लैट नहीं हैं। रात के मुकाबलों में यहाँ ड्यू की भूमिका भी अहम होती है, क्योंकि दूसरी पारी में गेंद थोड़ी अच्छे से बल्ले पर आती है। इस वजह से टॉस जीतने वाली टीमें अक्सर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती हैं।

कैसा रहने वाला है आज गुवाहाटी का मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज शुक्रवार, 10 अप्रैल को गुवाहाटी का मौसम खराब रहने वाला है। इसके अलावा आज यहां पर दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री तक जा सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। इसके अलावा आज यहां पर बारिश की 56 प्रतिशत संभावना जताई जा रही है। इसके चलते हुए आज यहां पर बारिश मैच में अपना खलल भी डाल सकती है।

आज इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें :-

आईपीएल 2026 के सीजन में अभी तक यशस्वी ने 3 पारियों में 170 की स्ट्राइक रेट से 170 रन बनाए हैं। जबकि वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से 3 पारियों में 248.97 की स्ट्राइक रेट से 122 रन आए हैं। इसके अलावा आरसीबी के लिए खेली 2 पारियों में पडिक्कल ने 55.50 की बल्लेबाजी औसत से 110 रन बनाए हैं।

Vaibhav Suryavanshi
Vaibhav Suryavanshi

जबकि दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के बल्ले से 2 पारोयों में 97 की बल्लेबाजी औसत से 97 रन आए हैं। वहीं गेंदबाजी में रवि बिश्नोई ने इस सीजन में 11.71 की गेंदबाजी औसत से 7 विकेट लिए हैं। जबकि इसी संस्करण में आरसीबी के लिए डफी ने भी 5 बल्लेबाजों का शिकार किया है।

कब और कहां देखें आज यह मैच :-

राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के बीच आज यह मैच शाम 7:30 बजे से गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version