RR vs SRH मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग XI सामने आ गई।

IPL 2026 के 36 वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR)और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) मने-सामने हैं। टॉस से पहले RR vs SRH Playing XI को लेकर बने सभी सवाल अब पूरी तरह साफ हो चुके हैं, क्योंकि सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है और दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग XI सामने आ गई है।

एक तरफ राजस्थान रॉयल्स इस सीजन में शानदार फॉर्म में नज़र आ रही है और लगातार जीत के साथ शानदार लय में है, तो वहीं दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबादने अब तक 7 मैच खेले हैं जिसमे 3 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में इस मुकाबले में टीम कॉम्बिनेशन बड़ा फर्क पैदा कर सकता है।

सवाई मानसिंह स्टेडियम में कैसी रहेगी पिच

सवाई मानसिंह स्टेडियम की बॉउंड्री डाइमेनसन की बात करे तो दाएं और बाएं दोनों तरफ 65-65 मीटर की बाउंड्री है, वही स्क्वायर के बिल्कुल बीच में हैं। वहीं सीधे बाउंड्री की लम्बाई करीब 76 मीटर है।

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए काफी अनुकूल रहती है, जहां गेंद अच्छे उछाल और गति के साथ बल्ले पर आती है। हालांकि, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलने लगती है। यहां की बाउंड्री बड़ी हैं, जो स्पिनरों के लिए फायदेमंद साबित होती हैं।

इसे देखते हुए यह साफ है कि इस मुकाबले में टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है। पॉवरप्ले में तेज शुरुआत मैच का रुख तय कर सकती है, इसीलिए दोनों टीमों के ओपनर्स पर बड़ी जिम्मेदारी रहेगी।

RR vs SRH Playing XI: राजस्थान रॉयल्स की फाइनल प्लेइंग XI

यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा

राजस्थान रॉयल्स इम्पैक्ट सब्स:लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि बिश्नोई, रवि सिंह, संदीप शर्मा, शुभम दुबे

RR vs SRH Playing XI: सनराइजर्स हैदराबाद की फाइनल प्लेइंग XI

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा।

सनराइजर्स हैदराबाद इम्पैक्ट सब्स: स्मरन रविचंद्रन, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, ट्रैविस हेड

RR vs SRH: मैच के प्रमुख खिलाड़ी

अब अगर मैच के प्रमुख खिलाड़ियों पर नजर डालें तो राजस्थान रॉयल्स की तरफ से वैभव सूर्यवंशी और रविंद्र जडेजा पर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा औरईशान किशन शानदार फॉर्म में हैं साथ ही एक बार फिर मैच का रुख बदल सकते हैं।

अंत में, सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में RR vs SRH Playing XI सबसे अहम फैक्टर रहने वाली है, क्योंकि सही टीम कॉम्बिनेशन ही इस मैच में जीत तय करेगा।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version