Tuesday, February 17

Sam Billings Calls IPL Best T20 League over PSL: पाकिस्तान सुपर लीग 2025 (PSL 2025) में लाहौर कलंदर्स की ओर से खेल रहे इंग्लैंड के बल्लेबाज सैम बिलिंग्स मंगलवार को कराची किंग्स के खिलाफ जीत के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। इसी दौरान एक पाकिस्तानी रिपोर्टर ने उनसे एक सवाल पूछ लिया जो कई बार चर्चा का विषय बन चुका है।

पाकिस्तानी रिपोर्टर ने बिलिंग्स के पूछा, “IPL और PSL में से कौन सी लीग बेहतर है?” इस पर इंग्लिश खिलाड़ी ने मुस्कराते हुए पहले ही सवाल की मंशा भांप ली और कहा, “आप चाहते हैं मैं कुछ बेवकूफी भरी बात करूं?”

इसके बाद उन्होंने साफ जवाब दिया, “IPL को नजरअंदाज करना मुश्किल है। यह बहुत साफ है कि यह दुनिया की सबसे बेहतरीन लीग है। बाकी सभी लीग इसके पीछे हैं।”

IPL की बादशाहत पर सैम बिलिंग्स की दो टूक राय

सैम बिलिंग्स का यह बयान सिर्फ मज़ाक तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने पूरी गंभीरता से IPL की वैश्विक स्थिति के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड, PSL और बिग बैश जैसी अन्य लीग्स भी इस स्तर को छूने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन IPL ने जो मुकाम हासिल किया है, वह किसी से छिपा नहीं है।

बिलिंग्स ने आगे कहा, “हम इंग्लैंड में भी यही करने की कोशिश कर रहे हैं, कि हमारी लीग दूसरी सबसे बड़ी बने। बिग बैश भी वही कोशिश कर रही है।”

यह बयान पाकिस्तान मीडिया में हलचल का कारण बना है क्योंकि PSL को अक्सर IPL के समकक्ष दिखाने की कोशिश होती रही है, खासकर पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस और मीडिया की ओर से।

IPL का वैश्विक प्रभाव

साल 2008 में BCCI द्वारा शुरू की गई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) ने क्रिकेट के कारोबार और ग्लोबल अपील को पूरी तरह बदल दिया। 10 फ्रेंचाइजी, मल्टी-बिलियन डॉलर के ब्रॉडकास्टिंग डील्स और ग्लोबल फैनबेस के साथ, IPL न केवल खिलाड़ियों के लिए सबसे बड़ा मंच बन चुका है, बल्कि इसने अन्य देशों को भी T20 लीग्स लॉन्च करने के लिए प्रेरित किया।

इसके मुकाबले पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) की शुरुआत 2015 में हुई थी और उसने भी धीरे-धीरे प्रतिस्पर्धात्मकता और यंग टैलेंट के लिहाज से अपनी पहचान बनाई है, लेकिन आईपीएल के पैमाने तक पहुंचना अभी दूर की बात है।

पहले भी उठ चुके हैं ऐसे सवाल

यह पहली बार नहीं है जब IPL बनाम PSL की तुलना मीडिया में उठी हो। हाल ही में कराची किंग्स के कप्तान डेविड वॉर्नर से भी एक रिपोर्टर ने IPL को लेकर सवाल किया था। रिपोर्टर ने दावा किया कि IPL नीलामी में नहीं बिकने के बाद भारतीय फैंस वॉर्नर का मज़ाक उड़ा रहे हैं।

इस पर वॉर्नर ने बेहद शांत अंदाज़ में जवाब देते हुए कहा, “यह पहली बार है जब मैं यह सुन रहा हूं। मैं क्रिकेट खेलना चाहता हूं, कप्तानी करना चाहता हूं और ट्रॉफी जीतने की कोशिश कर रहा हूं।”

यह उदाहरण यह दिखाते हैं कि पाकिस्तान मीडिया में IPL की लोकप्रियता और प्रभाव को लेकर कितनी चर्चा होती है और खिलाड़ी इसे किस तरह से संभालते हैं।

सैम बिलिंग्स ने जिस सहजता और साफगोई से IPL को T20 क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग बताया, वह इस बात को और मजबूत करता है कि IPL आज भी खिलाड़ियों और फैंस के बीच नंबर 1 लीग है। PSL अपनी जगह मजबूत कर रहा है, लेकिन उसका तुलना में सफर अभी जारी है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version