Tuesday, March 17

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम काफी बदली हुई नजर आने वाली है। टीम में कुछ नै खिलाड़ियों की एंट्री हुई हैं जिसमें टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन भी शामिल है और उन्हें एमएस धोनी के उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जा रहा है। एक बार फिर से कप्तानी की जिम्मेदारी ऋतुराज गायकवाड़ के पास है, लेकिन धोनी के बाद विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी सैमसन संभाल सकते हैं।

सैमसन को टीम में शामिल करने के लिए चेन्नई ने बड़ा फैसला लिया था। रवींद्र जडेजा और सैम कर्रन जैसे स्टार ऑलराउंडरों को राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रेड किया गया। इससे साफ पता चलता है कि टीम मैनेजमेंट सैमसन को फ्यूचर के लिए देख रही है।

आईपीएल 2026 में संजू सैमसन को मिलेंगे 18 करोड़ रुपये

आईपीएल 2026 में सैलरी की बात करें, तो सैमसन को आईपीएल 2026 में 18 करोड़ रुपये मिलेंगे। उन्हें पहले भी आईपीएल 2025 में इतनी ही रकम मिल रही थी और चेन्नई ने उन्हें इसी कीमत पर ट्रेड किया है। टीम में सैमसन के अलावा सिर्फ ऋतुराज गायकवाड़ ही ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें 18 करोड़ रुपये की सैलरी दी जा रही है।

संजू सैमसन के आने से चेन्नई सुपर किंग्स को काफी बूस्ट भी मिलेगा। क्योंकि उन्होंने हाल ही में हुए टी20 वर्ल्ड कप में शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को तीसरा खिताब जिताने में मदद की थी। यहीं नहीं इसके साथ, उनको प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट भी दिया गया था।

ऐसा रहा हैं संजू सैमसन का करियर

अगर सैमसन के आईपीएल करियर पर नजर डालें, तो उन्होंने अब तक दो टीमों के लिए खेला है और चेन्नई उनकी तीसरी टीम होगी। दिल्ली कैपिटल्स के लिए उन्होंने 28 मैचों में 677 रन बनाए थे।

इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने 149 मैचों में 4,027 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपने आईपीएल करियर में अब तक 4,704 रन बनाए हैं, जिसमें 3 शतक और 26 अर्धशतक शामिल हैं।

बतौर लीडर भी अहम होगी संजू की भूमिका

सैमसन न सिर्फ बतौर बल्लेबाज बल्कि लीडर भी ऋतुराज गायकवाड़ की मदद करते हुए नजर आएंगे। क्योंकि, इसके पहले वो राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर चुके हैं। उनकी कप्तानी में टीम को सफलता भी मिली थी।

राजस्थान रॉयल्स की टीम सैमसन की कप्तानी में फाइनल में पहुँचने में सफल हुई थी। हालाँकि गुजरात के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version