Tuesday, March 17

आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले ही डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को बड़ा झटका लग गया है। पिछली बार उन्हें टाइटल जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले खिलाड़ी इस बार शुरुआती मैचों से बाहर हो गए हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन है वह खिलाड़ी?

जोश हेज़लवुड शुरुआती मुकाबलों से होंगे बाहर

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेज़लवुड इस साल आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए शुरुआती मुकाबलों में नहीं खेलेंगे। उन्होंने पिछले सीजन काफी अच्छा प्रदर्शन किया था, जिसके चलते आरसीबी की टीम अपना पहला खिताब जीतने में सफल हुई थी।

अकिलीज़ इंजरी के चलते नवंबर से चल रहे हैं बाहर

हेज़लवुड इस समय अकिलीज़ इंजरी से जूझ रहे हैं। यही कारण है कि वे आईपीएल के शुरुआती मुकाबलों में हिस्सा नहीं लेंगे। जोश को पिछले साल नवंबर में शेफील्ड शील्ड में गेंदबाजी करते हुए चोट लगी थी। उसके बाद उन्हें तुरंत स्कैन कराने के लिए अस्पताल भेजा गया था, जहाँ उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं लग रही थी।

हालांकि, पहले उन्होंने एशेज के शुरुआती मैच मिस किए और उसके बाद वे पूरी सीरीज से बाहर हो गए थे। चोट की वजह से ही वे टी20 वर्ल्ड कप भी नहीं खेल पाए थे। अब खबरें आ रही हैं कि हेज़लवुड आईपीएल के शुरुआती मुकाबलों से भी बाहर हो सकते हैं।

हेज़लवुड के लिए आईपीएल खेलना मुश्किल

मीडिया खबरों की मानें तो हेज़लवुड की रिकवरी काफी धीमी चल रही है और उन्हें पूरी तरह से फिट होने में काफी समय लग सकता है। हो सकता है कि जोश पूरा आईपीएल भी मिस कर दें, क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई टीम का आईपीएल के बाद शेड्यूल काफी ज्यादा व्यस्त है और अगले साल वर्ल्ड कप भी है।

क्योंकि वह टेस्ट मैच नहीं मिस करना चाहेंगे। यह मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुँचने के लिहाज से भी जरुरी हैं। ऐसे में उन्हें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के डॉक्टर जो सलाह देंगे, वे उसी का पालन करेंगे।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version